फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama Terrorist Attack: Masood Azhar gave instructions to his outfit from army base camp

पाकिस्तान के अस्पताल से अजहर ने दिए थे पुलवामा आतंकी हमले के निर्देश

Sun, 17 Feb 2019 08:46 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: अजय सिंह Updated Sun, 17 Feb 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terrorist Attack: Masood Azhar gave instructions to his outfit from army base camp
मसूद अजहर

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया, पठानकोट के मास्टरमाइंड ने अपने संगठन के सदस्यों को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला करने का निर्देश दिया था। यह काम उसने पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित सैन्य बेस अस्पताल से किया था। जहां उसका पिछले चार महीनों से इलाज चल रहा था। बिमारी की वजह से वो यूनाइटेड जिहाद काउंसिल (यूजेसी) की हुई पिछली 6 बैठकों से नदारद रहा। पाकिस्तान समर्थित यह आतंकी संगठन भारत के खिलाफ जेहादी समूहों का इस्तेमाल करता रहा है।

विज्ञापन


हालांकि पुलवामा हमले से आठ दिनों पहले उसने घटना को अंजाम देने की तैयारी करने वाले अपने सदस्यों के लिए एक ऑडियो संदेश जारी किया था। इस संदेश में अजहर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें उसके भतीजे उस्मान का बदला लेना होगा। जिसे सुरक्षाबलों ने पिछले साल अक्तूबर में त्राल में मार दिया था।
विज्ञापन


संदेश में आजहर कहता है, 'इस युद्ध में मौत से ज्यादा आनंददायक कुछ भी नहीं है।' वह बताता है कि किस तरह से वह भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहता है। उसने कहा, 'कोई इन्हें दहशतगर्द कहेगा, कोई इन्हें निकम्मा कहेगा, कोई इन्हें पागल कहेगा, कोई इन्हें अमन के लिए खतरा कहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अजहर ने यूजेसी के अन्य घटकों के साथ नवीनतम हमले की अपनी योजनाओं को साझा नहीं किया। इसके बजाय अजहर ने चुपके से अपने अन्य भतीजे मोहम्मद उमेर और अब्दुल रशीद गाजी को घाटी में युवाओं का ब्रेनवॉश करने के लिए इन टेपों का इस्तेमाल करने के लिए नियुक्त किया और उन्हें आईईडी विस्फोटकों के साथ फिदायीन हमले के लिए प्रेरित किया।


कश्मीर के इंटेलिजेंस अधिकारी ने कहा, जेईएम का कोई भी आदमी आगे नहीं गया। वह सभी दक्षिण कश्मीर में अपने तीन नेताओं- उमेर, इस्माइल और अब्दुल राशिद गाजी के साथ छुपे हुए हैं। कश्मीर में कम से कम 60 जैश आतंकी सक्रिय हैं। जिसमें से 35 पाकिस्तान के हैं और बाकी स्थानीय हैं। उसकी गैर-मौजूदगी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर सैयद सलाहूद्दीन ने यूजेसी का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed