{"_id":"5c66c57fbdec222ee0737c09","slug":"pulwama-representatives-of-different-diplomatic-missions-arrive-at-the-ministry-of-external-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को बेनकाब करने की तैयारी, विदेश मंत्रालय पहुंचे बड़े देशों के राजदूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान को बेनकाब करने की तैयारी, विदेश मंत्रालय पहुंचे बड़े देशों के राजदूत
Fri, 15 Feb 2019 07:28 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
diplomatic Meeting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर लगातार बैठकों और फैसलों का दौर जारी है। भारत सरकार का रुख बेहद सख्त है और कई बड़े फैसले लेने की तैयारी हो रही है। भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने की तैयारी कर ली है। इसी के तहत कई बड़े देशों के प्रतिनिधियों को विदेश मंत्रालय बुलाया गया।
कई देशों के राजनयिक प्रतिनिधि आज विदेश मंत्रालय पहुंचे। दक्षिण कोरिया, स्वीडन, जर्मनी, हंगीरी, इटली, यूरोपीय संघ, कनाडा, ब्रिटेन, रूस, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, स्पेन, भूटान और जापान के प्रतिनिधि यहां पहुंचे।
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बाद भारत ने इन देशों के सामने पाकिस्तान का चेहरा सामने लाने की कोशिशें तेज कर दी है। बता दें कि हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले लेने की शुरुआत कर दी है।
अजय बिसारिया को बुलाया नई दिल्ली
वहीं, पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भी दिल्ली बुलाया गया है। इससे पहले शुक्रवार को ही एहतियाती तौर पर राजधानी दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं पुलवामा हमले के मद्देनजर विदेश सचिव ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल मोहम्मद को तलब किया और पुलवामा आतंकवादी हमले पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्हें विदेश सचिव विजय गोखले ने तलब किया था।
विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करनी होगी, और उसे तुरंत आतंकवाद से जुड़े गुटों और लोगों को अपनी धरती से काम करने देना बंद करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने गुरुवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान को भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
Delhi: Representatives from different diplomatic missions leave from the Ministry of External Affairs. Representatives from Bangladesh, Sri Lanka, Afghanistan, Nepal, South Korea, Sweden, Bhutan, Canada, Britain, Russia, Israel & others were present. #PulwamaAttack pic.twitter.com/eN5BVVqWYe
— ANI (@ANI) February 15, 2019
विज्ञापन
कई देशों के राजनयिक प्रतिनिधि आज विदेश मंत्रालय पहुंचे। दक्षिण कोरिया, स्वीडन, जर्मनी, हंगीरी, इटली, यूरोपीय संघ, कनाडा, ब्रिटेन, रूस, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, स्पेन, भूटान और जापान के प्रतिनिधि यहां पहुंचे।
विज्ञापन
Representatives from Bangladesh, Sri Lanka, Afghanistan and Nepal also present at Ministry of External Affairs. #PulwamaAttack pic.twitter.com/wdFJZmHTIG
— ANI (@ANI) February 15, 2019
पुलवामा हमले के बाद भारत ने इन देशों के सामने पाकिस्तान का चेहरा सामने लाने की कोशिशें तेज कर दी है। बता दें कि हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले लेने की शुरुआत कर दी है।
Delhi: Representatives of different diplomatic missions arrive at the Ministry of External Affairs. #PulwamaAttack pic.twitter.com/CyoysYcloE