फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry: Rangaswamy-led NDA cabinet formed after two months, for the first time in four decades, a woman became a minister

पुडुचेरी: दो माह बाद बना रंगास्वामी नीत राजग मंत्रिमंडल, राज्य में चार दशक में पहली बार कोई महिला बनी मंत्री

Sun, 27 Jun 2021 04:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 27 Jun 2021 04:10 PM IST
सार

आखिरकार केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के रंगास्वामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। रविवार को पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्य में दो माह बाद पूर्ण सरकार बनी है। 
 

विज्ञापन
Puducherry: Rangaswamy-led NDA cabinet formed after two months, for the first time in four decades, a woman became a minister
एआईएनआरसी विधायक चंद्रिका प्रियंगा ने शपथ ग्रहण की - फोटो : ani

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रविवार को राजग मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल किए गए। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के शपथ ग्रहण करने के करीब दो महीने बाद नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। एआईएनआरसी विधायक चंद्रिका प्रियंगा के रूप में पुडुचेरी में चार दशक में पहली बार कोई महिला मंत्री बनी है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने राजनिवास में पांचों मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में ए. नमशिवायम, के. लक्ष्मीनारायणन, सी. डीज्याकुमार, चंद्रिका प्रियंगा और ए के साई जे सरवन कुमार शामिल हैं। सभी ने ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ ली।
विज्ञापन


पहली बार भाजपा भी पुडुेचेरी सरकार में
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रंगास्वामी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। लक्ष्मीनारायणन, डीज्याकुमार और चंद्रिका प्रियंगा एआईएनआरसी के नेता हैं, जबकि नमशिवायम और श्रवण कुमार भाजपा नेता हैं। केंद्र शासित प्रदेश में पहली बार भगवा पार्टी मंत्रिमंडल में शामिल हुई है। एआईएनआरसी विधायक चंद्रिका प्रियंगा के मंत्री बनने के बाद पुडुचेरी में चार दशक में पहली बार कोई महिला मंत्री बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed