{"_id":"591bedc24f1c1b8b51f236a6","slug":"puducherry-cops-are-getting-self-balancing-electronic-scooters-for-patrolling","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'धूम' की राह पर पुलिस, पेट्रोलिंग के लिए मिले इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिल्म 'धूम' की राह पर पुलिस, पेट्रोलिंग के लिए मिले इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 17 May 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
पुडुचेरी में पुलिस फिल्म 'धूम' की राह पर चल दी है। यहां पेट्रोलिंग के लिए नई तकनीक थमाई गई है। दरअसल, यहां की पुलिस अब हाई-टैक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की मदद से कानून व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश करेगी। इससे पहले पुलिसकर्मियों को पैदल अपने इलाके का राउंड मारना पड़ता था, जिसमें समय और मेहनत दोनों लगती थी। इस स्कूटर के लॉन्च आने के बाद राउंड की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इनमें से दो पुलिस ने खरीदे हैं, जबकि दो पुलिस को दान में दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी सुनील गौतम ने कहा कि पुलिस को पैदल पेट्रोलिंग करने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस तकनीक की मदद से वे एक छोर से दूसरे छोर तक आसानी से पैट्रोलिंग कर सकेंगे। बता दें कि इसके उद्गाटन के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने इसे सार्वजिक तौर पर चलाकर दिखाया और अपना अनुभव शेयर किया।
विज्ञापन