{"_id":"5f5e4d79e2df8c554c119ea7","slug":"puducherry-cm-narayanasamy-says-we-will-cancel-neet-if-congress-comes-to-power-at-the-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र में कांग्रेस आई और राहुल बने पीएम तो हम रद्द कर देंगे नीट परीक्षा : नारायणसामी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र में कांग्रेस आई और राहुल बने पीएम तो हम रद्द कर देंगे नीट परीक्षा : नारायणसामी
Sun, 13 Sep 2020 10:18 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी/नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी/नई दिल्ली।
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री राहुल गांधी की अगुवाई में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम नीट परीक्षा रद्द कर देंगे। दरअसल, सीएम नारायणसामी नीट परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे थे।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बने तो हम नीट की परीक्षा ही रद्द करा देंगे। बता दें कि रविवार को ही नीट की परीक्षाएं थीं। मेडिकल की पढ़ाई के लिए शिक्षण संस्थानों में नीट की परीक्षा होती है।
विज्ञापन
We will cancel NEET if Congress regime, led by Prime Minister Rahul Gandhi, comes to power at the centre: Puducherry Chief Minister V Narayanasamy pic.twitter.com/HzuwPfLqy1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 13, 2020
90 फीसदी छात्रों ने दी मेडिकल प्रवेश परीक्षा
कोरोना के कारण दो बार टल चुकी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2020 रविवार को अंतत: संपन्न हो गई। इसमें 85 से 90 फीसदी छात्र शामिल हुए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बेहतरीन तैयारी की थी।
देश के 3,862 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। एनटीए ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण जो छात्र परीक्षा से वंचित रह गए, उन्हें जल्द परीक्षा का मौका मिलेगा। इसका परिणाम 12 अक्तूबर तक जारी होगा।
एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी के मुताबिक, नीट 2020 सफलतापूर्वक पूरी हो गई। परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक हुई, लेकिन कोरोना से बचाव और सुरक्षा जांच के चलते सुबह 11 बजे से छात्रों को स्लॉट के आधार पर बुलाया गया था।
नीट 11 भाषओं में आयोजित हुई। इसमें करीब 77 फीसदी छात्रों ने अंग्रेजी, 12 फीसदी हिंदी और 11 फीसदी छात्रों ने अन्य भाषाओं में परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
छात्रों का सही आंकड़ा सोमवार को सभी केंद्रों से अंतिम रिपोर्ट मिलने के आधार पर जारी होगा। नीट 2019 में 15.13 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और 93 फीसदी छात्र शामिल हुए थे।
इस बार एम्स में भी इसी मेरिट से दाखिला
एनटीए इसकी मेरिट लिस्ट तैयार करके केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप देगी। इसके बाद केंद्र और राज्यों के सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेज,11 एम्स व जेआईपीएमईआर में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिला मिलेगा। इस साल से एम्स में भी इसी परीक्षा की मेरिट से दाखिला मिलेगा। इससे पहले एम्स अलग से प्रवेश परीक्षा करवाता था।
नीट 2020 को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और सभी छात्रों व अभिभावकों को मैं बधाई देता हूं। सभी के सहयोग से ही यह संभव हुआ। - रमेश पोखरियाल निशंक, शिक्षा मंत्री