फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry 43 year old man wrote on facebook give me five crore rupees I will kill prime minister

'पांच करोड़ दो, कर दूंगा प्रधानमंत्री की हत्या' फेसबुक पर यह बात लिखने वाला गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2021 05:52 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: कुमार संभव Updated Fri, 05 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Puducherry 43 year old man wrote on facebook give me five crore rupees I will kill prime minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
पुडुचेरी में पुलिस ने 43 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने का प्रस्ताव दिया था। उसने लिखा था कि यदि कोई उसे पांच करोड़ रुपये दे तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या कर देगा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, आर्यनकुप्पम गांव के निवासी उक्त व्यक्ति को गुरुवार (4 फरवरी) को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन



कौन है पोस्ट करने वाला आरोपी?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान रियल एस्टेट व्यवसायी सत्यानंदम के रूप में हुई है। उस पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपी ने लिखा था यह पोस्ट
पुलिस ने मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक पर एक संदेश लिखा था। इसमें कहा गया था कि यदि कोई उसे पांच करोड़ रुपये दे तो वह प्रधानमंत्री की हत्या करने के लिए तैयार है। गुरुवार को एक कार चालक ने यह संदेश देखा और पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed