{"_id":"5bd8dfdbbdec226991725cfe","slug":"puducheri-mla-and-father-to-jail-in-case-of-more-property-than-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल भेजे गए पुडुचेरी के विधायक अशोक आनंद को मिली जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल भेजे गए पुडुचेरी के विधायक अशोक आनंद को मिली जमानत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:18 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने मंगलवार को विधायक अशोक आनंद और उनके पिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी पाते हुए एक साल के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
विज्ञापन
हालांकि विधायक को 1.57 करोड़ का व्यक्तिगत व सिक्योरिटी बांड जमा करने पर जमानत मिल गई है।
सीबीआई की चेन्नई भ्रष्टाचार निरोधी इकाई ने विधायक अशोक आनंद, उनके पिता सी आनंद और मां विजयलक्ष्मी के खिलाफ एक जनवरी 1997 से सात जनवरी 2006 के दौरान आय से अधिक 3.75 करोड़ रुपये जमा करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
यह आय उनके ज्ञात स्रोतों से ज्यादा थी। मामले की सुनवाई के दौरान ही विजयलक्ष्मी का निधन हो गया था। इस वजह से उनके खिलाफ मामला खत्म कर दिया गया।