फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   public will say that in the Congress manifesto

जो जनता कहेगी वही होगा कांग्रेस के घोषणापत्र में, मध्यप्रदेश में मेनिफेस्टो की जगह होगा वचनपत्र

Sun, 16 Sep 2018 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Sep 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
public will say that in the Congress manifesto
Congress
कांग्रेस ने तय किया है कि जो मुद्दे और विषय जनता की रायशुमारी में सामने आएंगे वहीं उसके चुनावी घोषणापत्र में शामिल किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी देश के अलग-अलग स्थानों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर रायशुमारी करेगी। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को घोषणापत्र कमेटी का चेयरमैन बनाया है। सभी संगठनों और विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एके.एंटनी को को-ऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया है।  
विज्ञापन


कांग्रेस 2019 के चुनावों के लिए घोषणापत्र के अलावा पांच राज्यों के चुनावों को ध्यान में रखकर भी मुद्दे और जनता की राय लेगी। मध्य प्रदेश में पार्टी घोषणापत्र की तर्ज पर वचनपत्र पेश करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई घोषणा पत्र कमेटी की बैठक में 23 सब कमेटियां गठित की गई हैं जिनकी जिम्मेदारी किसान, व्यापारी, युवा, एक्स सर्विस मैन, महिलाएं और अन्य पेशेवरों से बातचीत कर उनके सुझाव और विचारों को जुटाना है। पार्टी उसी फीडबैक के आधार पर घोषणापत्र तैयार करेगी।  
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कोर कमेटी के नौ नेताओं की भी बैठक हुई जिसमें तय हुआ है कि रॉफेल लड़ाकू विमान सौदे, पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतें और विजय माल्या के मामले को पार्टी जोरशोर से उठाएगी। बैठक में कहा गया कि मोदी सरकार के आर्थिक मोर्चे की नाकामियों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा जाएगा। इन मुद्दों को उठाकर मोदी सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना होगा। भाजपा मोदी को आगे करके जो छवि बनाती रही है उसे आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों में इन्हीं मुद्दों से डैमेज किया जाएगा। कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि पार्टी ग्रामीणों से जुडने के लिए कांग्रेस ग्राम समितियों का गठन भी करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के प्रचार की रणनीति क्या होनी चाहिए इस पर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं को राहुल का आक्रामक अंदाज भा रहा है और इसी तेवर को अपनाने की तैयारी है। राहुल गांधी ने बैठक में नेताओं को हितायत दी कि पार्टी नेताओं को निर्देश दिए जाएं कि प्रचार अभियान के दौरान अधिक सतर्कता बरतें और सही तथ्यों के साथ मुद्दों को जनता के सामने रखें। पार्टी ने जयराम रमेश को को-ऑर्डिनेशन कमेटी और सांसद राजीव गौड़ा को घोषणापत्र कमेटी का संयोजक बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा प्रचार कमेटी चेयरमैन और पवन खेड़ा संयोजक बनाए गए हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed