फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Public transport in Mumbai being 'killed', says Aaditya Thackeray on govt approval for bike-taxis

Maharashtra: 'मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को खत्म किया जा रहा है', महायुति सरकार पर आदित्य ठाकरे का हमला

Tue, 16 Sep 2025 07:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 16 Sep 2025 07:34 PM IST
सार

महाराष्ट्र में ऐप-आधारित बस और बाइक-टैक्सी सेवाओं को मंजूरी दे दी गई है। जिसे लेकर राज्य के पूर्व मंत्री और शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने राज्य की महायुति सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुंबई की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को खत्म करना चाहती है।

विज्ञापन
Public transport in Mumbai being 'killed', says Aaditya Thackeray on govt approval for bike-taxis
आदित्य ठाकरे, नेता शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महायुति सरकार ऐप-आधारित बस और बाइक-टैक्सी सेवाओं को मंजूरी देकर मुंबई की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने ओला, ऊबर और रैपिडो जैसी कंपनियों को मुंबई महानगर क्षेत्र में बाइक टैक्सी चलाने के लिए अस्थायी लाइसेंस की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 1.5 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया 15 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र: अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा अहमदनगर रेलवे स्टेशन, स्टेशन कोड में नहीं होगा बदलाव
विज्ञापन


BEST बसों को भी मिले आर्थिक सहायता- आदित्य
आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाया कि बाइक टैक्सियों के लिए क्या नियम तय किए गए हैं। उन्होंने कहा, 'चाहे बाइक टैक्सी हों या सिटी फ्लो बसें, भाजपा-शिवसेना सरकार निजीकरण कर रही है। यह मुंबई के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को खत्म कर रही है।' पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार को BEST बसों के लिए भी वही उत्साह दिखाना चाहिए जो वह बाइक टैक्सियों के लिए दिखा रही है, और BEST को आर्थिक सहायता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के परिवहन मंत्री पर भी बरसे आदित्य ठाकरे
उन्होंने राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक पर भी निशाना साधा। ठाकरे ने दावा किया कि जुलाई में रैपिडो ऐप से राइड बुक कर बाइक टैक्सियों की गैरकानूनी सेवाओं को उजागर करने वाला ड्रामा रचा गया था, जबकि रैपिडो ने मंत्री के रिश्तेदार के कार्यक्रम को स्पॉन्सर किया था। आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि मुंबई की प्रमुख पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा BEST को जानबूझकर बर्बाद किया जा रहा है। 'निजी बस ऑपरेटरों की भरमार हो गई है, जबकि BEST का बेड़ा कम किया जा रहा है, किराए बढ़ाए जा रहे हैं और बस डिपो बेचे जा रहे हैं।'

यह भी पढ़ें - 8th Pay Commission: 100 दिन में कैसे लागू होगा वेतन आयोग? न हुआ गठन, न कर्मियों संग बैठक; पहले लगते थे दो साल

शिवसेना यूबीटी नेता ने आरोप लगाया, 'भाजपा सरकार मुंबई की सड़कों और ट्रैफिक को बिगाड़ रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को महंगा और लोगों की पहुंच से बाहर कर रही है, ताकि मुंबई की आर्थिक ताकत कमजोर हो जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed