फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Ahmednagar railway station renamed as Ahilyanagar

महाराष्ट्र: अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा अहमदनगर रेलवे स्टेशन, स्टेशन कोड में नहीं होगा बदलाव

Tue, 16 Sep 2025 06:56 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Ahmednagar railway station renamed as Ahilyanagar
सांकेतिक फोटो - फोटो : AI
महाराष्ट्र के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब अहिल्यानगर कर दिया गया है। यह निर्णय लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में लिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद स्टेशन का नाम बदलने की अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले राज्य सरकार ने अहमदनगर जिले का नाम भी बदलकर अहिल्यानगर जिला कर दिया था।
विज्ञापन


सेंट्रल रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया, पहले अहमदनगर के नाम से जाना जाने वाला स्टेशन अब आधिकारिक रूप से अहिल्यानगर कहलाएगा। स्टेशन कोड में कोई बदलाव नहीं होगा और यह पहले की तरह ही ANG रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर स्टेशन का नाम बदलने की मांग की थी, ताकि शहर के नए नाम से मेल खा सके। कई संगठनों और नागरिकों ने भी लंबे समय से अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed