फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   public made Union Minister Upendra Kushwaha hostage

बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री को जनता ने बनाया बंधक

Mon, 29 Aug 2016 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Mon, 29 Aug 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
public made Union Minister Upendra Kushwaha hostage
केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : amar ujala
बिहार के वैशाली जिले में रविवार को एक ओर जहां बाढ़ पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री को बंधक बना लिया, वहीं दूसरी ओर राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह अपनी ही सरकार को कोसते रहे। बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा वैशाली जिले के महनार थाना अंतर्गत हसनपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने गए थे।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि उनकी परेशानी को सुनने के लिए कोई प्रशासनिक पदाधिकारी तैयार नहीं है। भीषण बाढ़ से कई गांव प्रभावित है और दिखावे के लिए राहत सामग्री बांटी जा रही है। हालांकि इस दौरान केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


राहत सामग्री नहीं मिलने को लेकर नाराज बाढ़ पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री को बंधक बना लिया। हालांकि  काफी देर बाद लोगों ने उपेंद्र कुशवाहा को मुक्त कराया। इधर, बाढ़ राहत कार्य को नाकाफी बताते हुए राजद नेता रघुवंश प्रसाद ने महागठबंधन सरकार पर एक बार फिर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा की समस्या का हल निकाले नीतीश सरकार

public made Union Minister Upendra Kushwaha hostage
बाढ़ के पानी में जाते ग्रामीण
उन्होंने कहा कि सरकार को प्रचार छोड़कर धरातल पर काम करना चाहिए। राजद नेता ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की समस्या का हल नीतीश सरकार को निकालना चाहिए। अपने संसदीय क्षेत्र वैशाली स्थित पैतृक गांव शाहपुर में बाढ़ की स्थिति देखने के बाद रघुवंश प्रसाद ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री नहीं मिल रही है और सरकार सिर्फ बयानबाजी में लगी है।

​ रघुवंश ने कहा कि बिहार के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां राहत सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करना सरकार का काम है। उन्होंने कहा कि गरीबों को हर हाल में राहत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed