{"_id":"5ea1b19bc6eaf96fef1a8433","slug":"public-health-england-is-recommending-to-take-vitamin-d-supplements-as-the-coronavirus-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की सरकार ने कहा- विटामिन डी का करें सेवन, लेकिन क्या यह कोरोना में फायदेमंद है?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिटेन की सरकार ने कहा- विटामिन डी का करें सेवन, लेकिन क्या यह कोरोना में फायदेमंद है?
Thu, 23 Apr 2020 08:51 PM IST
प्रदीप पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
vitamin d
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की स्वास्थ्य हेल्थ संस्था ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को विटामिन डी लेने का सुझाव दिया है। सुझाव में कहा गया है कि गर्मी खत्म होने तक लोग विटामिन डी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। आमतौर पर धूप में रहने या बाहर घूमने से इंसान के शरीर में विटामिन डी की पूर्ति हो जाती है। धूप से मिलने वाला विटामिन डी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और संक्रमण से दूर रखने में मदद कर सकता है। किसी भी महामारी में धूप काफी महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विटामिन डी के सेवन को लेकर क्या हैं सुझाव?
यह पहला मौका नहीं है जब ब्रिटेन में लोगों को विटामिन डी के सेवन का सुझाव दिया गया है। ब्रिटेन में लोगों को पहले भी सलाह दी जाती रही है कि सर्दी के महीनों (अक्टूबर से मार्च तक) के दौरान एक दिन में 10 माइक्रोग्राम तक विटामिन डी का सेवन करें। इंग्लैड की पब्लिक हेल्थ ने विटामिन डी के सेवन पर इसलिए जोर दिया है, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में शरीर में धूप ना लगने की वजह से उनमें विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसी तरह का सुझाव स्कॉटिश और वेल्श की सरकारों ने भी दी हैं।
विज्ञापन
इस सुझाव पर ब्रिटिश न्यूट्रीशन फाउंडेशन की सारा स्टैनर ने कहा, 'कोरोनोवायरस का प्रभाव जारी है, ऐसे में हम में से बहुत से लोग अपने घरों तक सीमित हैं। सरकारी नियमों का सही तरीके से पालन करना और घर पर रहना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सूर्य का प्रकाश हम तक सीमित पहुंच रहा है, ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए हमें विटामिन डी के स्तर को बनाए रखना भी जरूरी है।'
विज्ञापन
विटामिन D से फायदा क्या है?
इंसान के शरीर में हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए विटामिन डी काफी महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स (सूखा रोग) नामक हड्डी की बीमारी हो सकती है, वहीं इसकी कमी से वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया (अस्थिमृदुता) नामक बीमारी होने की संभावना रहती है जिससे हड्डी कमजोरी हो जाती है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन डी संक्रमण से बचाता है लेकिन अभी तक इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है।
क्या आपको करना चाहिए विटामिन डी का सेवन?
विटामिन डी का सेवन सेहत के लिए बढ़िया है लेकिन लंबे समय तक अधिक मात्रा में विटामिन डी का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। 1-10 साल के बच्चों के लिए प्रतिदिन 50 माइक्रोग्राम विटामिन डी की जरूरत है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिदिन 25 माइक्रोग्राम और व्यस्क रोजाना 100 माइक्रोग्राम विटामिन डी का सेवन कर सकते हैं, हालांकि जिन्हें गुर्दे की समस्या है और कोई पुरानी बीमारी है उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही विटामिन डी का सेवन करना चाहिए।
क्या कोरोना संक्रमण में फायदेमंद है विटामिन डी?
जी नहीं, अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं है कि विटामिन डी का सेवन कोरोना संक्रमण के जोखिमों को कम करता है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी में यह फायदेमंद है। विटामिन डी के सेवन से सेहत अच्छी रहती है। स्पैनिश और फ्रांसीसी शोधकर्ता इस पर शोध कर रहे हैं कि विटामिन डी कोरोनोवायरस रोगियों की मदद करता है या नहीं।