{"_id":"6119f1e4da2eb25a036693ce","slug":"public-gardens-beaches-to-remain-open-in-mumbai-from-6-am-to-10-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: मुंबई में आज से खुल गए सार्वजनिक पार्क, मैदान और चौपाटी, जानें क्या होगी टाइमिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ी राहत: मुंबई में आज से खुल गए सार्वजनिक पार्क, मैदान और चौपाटी, जानें क्या होगी टाइमिंग
Mon, 16 Aug 2021 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:44 AM IST
सार
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। सोमवार से पार्क, समुद्री बीच समेत अन्य चीज़ों को खोल दिया गया है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सार्वजनिक स्थल खुले रहेंगे।
विज्ञापन
मुंबई में आज से खोले गए सार्वजनिक स्थल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही अनलॉक प्रक्रिया भी जारी है। धीरे-धीरे चीज़ों को खोली जा रही है। होटल, रेस्टोरेंट खुलने के बाद आज से लोगों के लिए पार्क, खेल मैदान, चौपाटी समेत समुद्री बीच खोल दिए गए हैं। कोरोना मामले कम होने के साथ ही बीएमसी ने सभी सार्वजनिक स्थलों को खोलने का निर्देश दिया है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सभी सार्वजनिक स्थल खुले रहेंगे। हालांकि, इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
हालांकि, रेस्टोरेंट खोलने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है। रेस्टोरेंट में प्रबंधकों, सफाई कर्मचारियों व पूरी टीम को कोरोना टीका लगवाना अनिवार्य है। वहीं, जिम, योगा सेंटर, पार्लर, स्पा और सैलून इत्यादि को 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खोला गया है। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि कोरोना के घट रहे मामलों के बीच धीरे-धीरे राहत देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
दोबारा शुरू हुई लोकल ट्रेनें
बता दें पिछले दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया था कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी तभी जाकर उन्हें रहने की अनुमति मिलेगी। साथ ही सीएम ठाकरे ने यह भी कहा था कि टीकाकरण के दोनों खुराक लेने वाले यात्रियों को मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। बता दें कि रविवार 15 अगस्त से लोकल सेवाओं को दोबारा चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन