{"_id":"6433622fd281663e5409d2d6","slug":"psu-banks-can-make-record-profit-of-one-lakh-crore-due-to-decrease-in-npa-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank: एनपीए घटने से सरकारी बैंकों को रिकॉर्ड एक लाख करोड़ का हो सकता है मुनाफा, एसबीआई कमा सकता है अधिक लाभ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bank: एनपीए घटने से सरकारी बैंकों को रिकॉर्ड एक लाख करोड़ का हो सकता है मुनाफा, एसबीआई कमा सकता है अधिक लाभ
Mon, 10 Apr 2023 06:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:41 AM IST
सार
बैंक अधिकारी का मानना है कि एसबीआई 2022-23 में 40,000 करोड़ से अधिक लाभ कमा सकता है। 2022-23 के पहले नौ महीनों में उसने कुल 33,538 करोड़ मुनाफा कमाया था, जो एक साल पहले के 31,675.98 करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन
Bank सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी बैंकों (पीएसबी) का मुनाफा 2022-23 में रिकॉर्ड एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। मार्च तिमाही में बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहने, फंसे कर्ज की संख्या कम होने और स्वस्थ कर्ज वृद्धि से पीएसबी का प्रदर्शन नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है।
एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी का मानना है कि एसबीआई 2022-23 में 40,000 करोड़ से अधिक लाभ कमा सकता है। 2022-23 के पहले नौ महीनों में उसने कुल 33,538 करोड़ मुनाफा कमाया था, जो एक साल पहले के 31,675.98 करोड़ से अधिक है। वहीं, 2022-23 के पहले नौ महीनों में 12 सरकारी बैंकों ने 70,166 करोड़ का लाभ कमाया था, जो एक साल पहले के 48,983 करोड़ से 43 फीसदी अधिक है।
आईओबी जमा पर देगा 0.40% तक अधिक ब्याज
चेन्नई। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.40 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें 10 अप्रैल, 2023 से प्रभावी होंगी। बैंक ने रविवार को कहा कि उसके ग्राहकों को 444 दिन के टर्म डिपॉजिट पर अब 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।