फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   provocative statement of vinay katiyar on ram mandir, giriraj singh also commented on this issue

कटियार का भड़काऊ बयान- जैसे बाबरी मस्जिद गिराई वैसे राम मंदिर बनाएंगे

Mon, 06 Feb 2017 03:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
provocative statement of vinay katiyar on ram mandir, giriraj singh also commented on this issue

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मतदान से ऐन पहले भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर का राग फिर छेड़ दिया है। मतदान की तारीखों के नजदीक आते-आते लोगों की भावनाओं से खेलने का दौर शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी रह-रहकर राम मंदिर के मुद्दे को भुनाने की कोशिशों में लगी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने राम मंदिर को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। कटियार बोले कि "जैसे मस्जिद गिराई गई थी वैसे ही मंदिर बनाया जाएगा"। कटियार ने कहा कि जो लोग राम मंदिर नहीं चाहते वो देश को बर्बाद करने वाले और अराजक हैं।
विज्ञापन


कटियार ने आगे कहा कि राम मंदिर तीन तरीके से बन सकता है कि पहला अदालत, दूसरा बातचीत और तीसरा संसद। कटियार ने ये भी कहा कि "राम मंदिर का मामला जोर- शोर से उठेगा, इसका समाधान करेंगे, कानून की दृष्टि से। जरूरत पड़ी तो आगे भी कदम उठाएंगे"।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

provocative statement of vinay katiyar on ram mandir, giriraj singh also commented on this issue

विनय कटियार अकेले ऐसे नेता नहीं है जिन्होंने राम मंदिर के मुद्दे को हवा दी है। लगातार अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले गिरिराज सिंह ने इस मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि " कब कैसे बनेगा समय बताएगा, लेकिन राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा, अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा"। चुनावी सीजन में इससे पहले योगी आदित्यनाथ और कलराज मिश्र ने भी राम मंदिर बनाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed