फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Provide names of 40 organisations: Yogendra Yadav on Fadnavis' 'Bharat Jodo' remarks

Politics: भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े 40 नक्सली संगठनों के नाम बताएं, फडणवीस के बयान पर बोले योगेन्द्र यादव

Sat, 21 Dec 2024 08:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 21 Dec 2024 08:09 PM IST
सार

भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेन्द्र यादव ने महाराष्ट्र के लातूर शहर में पूछा, महात्मा गांधी के अनुयायी होने के नाते हमें नक्सलवादी कैसे कहा जा सकता है? यादव ने कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हार गया, क्योंकि वे लोकसभा चुनावों में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर निर्णायक रुख अपनाने में विफल रहे।

विज्ञापन
Provide names of 40 organisations: Yogendra Yadav on Fadnavis' 'Bharat Jodo' remarks
योगेन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से कहा कि वे नक्सलियों के उन 40 संगठनों के नामों का खुलासा करें, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि दो दिन पहले फडणवीस ने विधानसभा में आरोप लगाया था कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए 180 संगठनों में से 40 को महाराष्ट्र और केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकारों ने नक्सलियों का मुखौटा संगठन घोषित किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि 15 नवंबर को काठमांडो में एक बैठक हुई थी जिसमें राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले कुछ संगठनों ने भाग लिया था और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का विरोध तथा राज्यों में मतपत्र व्यवस्था लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई थी।

विज्ञापन


भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेन्द्र यादव ने महाराष्ट्र के लातूर शहर में पूछा, महात्मा गांधी के अनुयायी होने के नाते हमें नक्सलवादी कैसे कहा जा सकता है? यादव ने कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हार गया, क्योंकि वे लोकसभा चुनावों में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर निर्णायक रुख अपनाने में विफल रहे। उन्होंने दावा किया, वे विधानसभा चुनाव बुरी तरह हार गए, क्योंकि विपक्षी सहयोगी एकजुट रणनीति नहीं बना सके। यादव ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, आज राष्ट्र और लोकतंत्र की नींव पर हमला हो रहा है। हमारी विचारधारा संविधान की प्रस्तावना में निहित है, जो हमारा मार्गदर्शक दर्शन है। यादव ने कहा, अभियान किसी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं है, लेकिन हम उन लोगों का समर्थन करेंगे जो भाजपा को हरा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डालने के लिए नए कानून बनाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


झूठ बोल रहे हैं फडणवीस : संजय राउत
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को शहरी नक्सली समूहों से जोड़ने वाले फडणवीस के दावों को खारिज करते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। राउत ने कहा, देवेंद्र फडणनवीस ने बीड सरपंच की हत्या और परभणी हिंसा के बारे में झूठ बोला। उन्हें कैसे पता कि कौन नक्सली है? गौरतलब है कि 10 दिसंबर को परभणी शहर में संविधान की प्रतिकृति को नुकसान पहुंचाने को लेकर हिंसा भड़क उठी थी। इसके पहले बीड में 9 दिसंबर को मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed