{"_id":"61c04d711016f113e6165d6f","slug":"prove-allegation-bjp-that-maha-minister-was-at-karan-johar-party-says-mumbai-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड नियमों का उल्लंघन: आशीष शेलार पर मुंबई की मेयर का हमला, पार्टी में शामिल होने का आरोप साबित करें भाजपा नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड नियमों का उल्लंघन: आशीष शेलार पर मुंबई की मेयर का हमला, पार्टी में शामिल होने का आरोप साबित करें भाजपा नेता
Mon, 20 Dec 2021 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 20 Dec 2021 03:01 PM IST
सार
कोरोना काल में फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था। भाजपा ने इसके लिए महाविकास अघाड़ी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कोरोना नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। भाजपा विधायक के आरोप पर मुंबई की मेयर ने निशाना साधा।
विज्ञापन
किशोरी पेडनेकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने सोमवार को भाजपा विधायक आशीष शेलार पर जोरदार हमला बोला। किशोरी पेडनेकर ने कहा कि शेलार साबित करे कि फिल्म निर्माता करण जौहर की पार्टी में महा विकास अघाड़ी के मंत्री और नेता मौजूद थे। अगर वह साबित नहीं कर सकते तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन
भायखला में अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए किशोरी पेडनेकर ने शेलार से सबूत दिखाने की मांग की और बेबुनियाद आरोप नहीं लगाने का आग्रह किया। बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने पार्टी दी थी। इसपर भाजपा विधायक आशीष शेलार ने निशाना साधते हुए कहा था कि कोरोना नियमों की अनदेखी कर पार्टी मनाई जा रही है और सरकार के मंत्री भी इसमें शामिल हो रहे हैं। इसी पर मुंबई की मेयर ने आशीष शेलार पर तीखा हमला बोला। इससे पहले, बीएमसी ने कहा था कि उसने उन लोगों की एक सूची तैयार की है जो पार्टी में शामिल हुए थे उन सभी का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
आशीष शेलार के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, इसी महीने 10 दिसंबर को मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भाजपा विधायक आशीष शेलार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आशीष शेलार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि वर्ली स्थित घर पर उनको और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है।
विज्ञापन