फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protests staged outside Chinese consulate in Bengal against persecution of Uyghur Muslims

Bengal: चीनी वाणिज्य दूतावास के सामने इस्लामिक एसोसिएशन का प्रदर्शन, उइगर मुसलमानों पर अत्याचार रोकने की मांग

Sat, 10 Feb 2024 05:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Feb 2024 05:56 PM IST
सार

इस्लामिक एसोसिएशन ने सॉल्टलेट इलाके में चीनी वाणिज्य दूतावास के सामने सड़कों पर पोस्टर और बैनर के साथ प्रदर्शन किया। स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस की एक टीम को भी तैनात किया किया गया था।

विज्ञापन
Protests staged outside Chinese consulate in Bengal against persecution of Uyghur Muslims
इस्लामिक एसोसिएशन फॉर पीस - फोटो : ANI

विस्तार

इस्लामिक एसोसिएशन फॉर पीस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में चीनी वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने यह प्रदर्शन चीन द्वारा उइगर मुस्लिमों के साथ किए जाने वाले उत्पीड़न और चीनी मानक मानचित्र 2023 में अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताने के विरोध में किया गया।
विज्ञापन


उइगर मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
इस्लामिक एसोसिएशन ने सॉल्टलेट इलाके में चीनी वाणिज्य दूतावास के सामने सड़कों पर पोस्टर और बैनर के साथ प्रदर्शन किया। स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस की एक टीम को भी तैनात किया किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अरुणाचल प्रदेश को चीनी मानचित्र से बाहर करने और उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न को रोकने की मांग की है। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, 'हम यहां शांतिपूर्वक चीन द्वारा उइगर मुसलमानों के साथ किए जाने वाले उत्पीड़ण के खिलाफ प्रदर्शन करने आए हैं। हम शांति प्रिय मुसलमान हैं। हम चाहते हैं कि सभी मानवजाति यहां प्यार से रहें।  हम सभी के लिए शांति चाहते हैं, इसलिए हम यहां प्रदर्शन कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हमने फेसबुक और यूट्यूब में देखा है कि कैसे चीन में मुस्लमानों पर अत्याचार किया जाता है। हम चीनी सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे मुसलमानों को शांति से रहने दें। सभी भाईचारे से रहना चाहते हैं। हम भारत, भारतवर्ष की तरफ से इसके लिए अपील कर रहे हैं।' 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी 2022 की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन में उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ चीन में जिस तरह का व्यवहार किया जाता है वह मानवता के विरुद्ध अपमान है। हालांकि, चीन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। 


चीन ने अरुणाचल को बताया था अपना क्षेत्र
पिछले साल 2023 में चीन ने मानक मानचित्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने दक्षिण चीन सागर के साथ अरुणाचल प्रदेश को भी चीन का हिस्सा बताया था। इस पर भारत ने विरोध भी जताया था। इस पर विदेश मंत्रीलय ने कहा कि चीन के इन दावों से दोनों देशों की सीमा प्रश्न को जटिल बनाएगा। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस चीन की पुरानी आदत बताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed