{"_id":"6810bddb881f852b93052805","slug":"protest-against-waqf-act-owaisi-aimplb-urge-people-to-switch-off-lights-on-apr-30-for-15-mins-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Protest against Waqf Act: 'कल रात 15 मिनट तक घर में लाइट बंद रखें..', ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Protest against Waqf Act: 'कल रात 15 मिनट तक घर में लाइट बंद रखें..', ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील
Tue, 29 Apr 2025 05:24 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 29 Apr 2025 05:24 PM IST
सार
Protest against Waqf Act: हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने संशोधित वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के हिस्से के रूप में कल रात पंद्रह मिनट तक घरों में लाइट बंद करने की अपील की है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को लोगों से अपील की कि वे कल रात 9 बजे से 9:15 बजे तक अपने घरों की लाइट बंद करें। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) भी संशोधित वक्फ कानून का विरोध कर रही है। उसी के विरोध के हिस्से के रूप में यह अपील की गई है।
विज्ञापन
ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कहा, यह कानून भारतीय संविधान, खासकर मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है और वक्फ बोर्ड के कामकाज में दखल देता है। इसलिए मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि आप कल रात 9 बजे से 9:15 तक अपने घर की लाइट बंद रखें, ताकि नरेंद्र मोदी सरकार को यह संदेश जाए कि यह कानून असांविधानिक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में चंदोला झील के पास अवैध झुग्गी बस्तियों पर बुलडोजर एक्शन जारी, 2000 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन
एआईएमपीएलबी के नेतृत्व में नए वक्फ कानून के खिलाफ 'वक्फ बचाओ, संविधान' बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में वक्फ कानून के विरोध में कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें लाइट बंद करके प्रदर्शन (ब्लैकआउट), बैठकें, महिलाओं की सभाएं, मानव श्रृंखला, धरने और जनसभाएं शामिल हैं।
कानून वापस न लेने तक जारी रहेगा विरोध: ओवैसी
एआईएमपीएलबी ने यह भी बताया कि एक जून को हैदराबाद में एक जून को हैदराबाद में एक बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। ओवैसी ने 20 अप्रैल को एआईएमआईएम के मुख्यालय पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जब तक यह कानून वापसस नहीं लिया जाएगा, विरोध जारी रहेगा।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन