फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drive launched to raze illegal settlements in Ahmedabad locality post detention of Bangladeshis

Gujarat: अहमदाबाद में चंदोला झील के पास अवैध झुग्गी बस्तियों पर बुलडोजर एक्शन जारी, 2000 पुलिसकर्मी तैनात

Tue, 29 Apr 2025 04:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Apr 2025 04:12 PM IST
सार

Gujarat: अहमदाबाद नगर निगम ने चंदोला झील क्षेत्र में अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के लिए बुलडोजर अभियान जारी है।  2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशियों को कब्जा दिलाने वाले मास्टरमाइंड महमूद पठान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Drive launched to raze illegal settlements in Ahmedabad locality post detention of Bangladeshis
चंदोला झील के पास झुग्गी-बस्ती पर बुलडोजर एक्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अहमदाबाद नगर निगम और पुलिस ने चंदोला झील क्षेत्र के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों को जमींदोज करने के लिए बुलडोजर अभियान जारी है। इस क्षेत्र से कुछ दिन पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त जी.एस मलिक ने कहा, यह अभियान अहमदाबाद नगर निगम की अगुवाई में चलाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शरद सिंघल के नेतृत्व में करीब 2,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। अभियान का जायजा लेने पहुंचे मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर के सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि चंदोला झील में तोड़फोड़ अभियान चल रहा है। यह मुस्लिम बहुल इलाका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के लोगों को 50 लाख मुआवजा और नौकरी देगी सरकार, CM फडणवीस का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी बार 2019 में चला था तोड़फोड़ अभियान
वहीं, शरद सिंघल ने बताया कि अहमदाबाद नगर निगम ने सुबह-सुबह अभियान शुरू किया, जिसमें पचास टीमें लगाई गईं और हर टीम के पास जेसीबी है। उन्होंने बताया, चंदोला झील क्षेत्र में आखिरी तोड़फोड़ अभियान 2009 में चला था। हाल ही में अहमदाबाद नगर निगम के सर्वेक्षण से पता चला की सरकारी जमीन पर फिर से कब्जा किया गया है और झील के चारों ओर झोपड़ियां बना दी गई हैं। इन इलाकों में (सियासतनगर  और बंगाली वास) में अवैध बांग्लादेशी रह रहे थे। 
 

मास्टरमाइंड महमूद पठान पर कार्रवाई की तैयारी
पुलिस आयुक्त मलिक ने बताया कि चंदोला झील के पास सरकारी जमीन पर कब्जा कराने वाले मास्टरमाइंड महमूद पठान उर्फ बिल्लू  बिहारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उसने अवैध रूप से प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी प्रवाशियों को किराए के मकान दिलवाने और आधार कार्ड बनवाने में मदद की। 

एएमसी की मदद के लिए 2000 पुलिसकर्मी तैनात
उन्होंने कहा, हमने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की मदद के लिए 2,000 पुलिसकर्मी और राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरएफ) की 20 कंपनियां तैनात की हैं, ताकि चंदोला झील के सियासतनगर और बंगाली वास जैसे इलाकों में अवैध निर्माण हटाया जा सके। पूरे शहर की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। यदि कोई कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि झील के पास रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी चाहते हैं कि अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई हो। मलिक ने बताया कि अधिकारियों ने पठान के झील किनारे बने अवैध फार्महाउस को भी गिरा दिया है।

ये भी पढ़ें: Pegasus row: 'अगर देश आतंकियों की जासूसी करे तो इसमें गलत क्या है?' पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

करीब 2000 मकान अवैध रूप से बनाए गए: उप नगर आयुक्त
उन्होंने कहा, हम पठान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। उसने फर्जी रेंट एग्रीमेंट बनवाकर अवैध प्रवासियों को ठिकाना दिलाया और आधार कार्ड भी बनवाए। ऐसा भी शक है कि कुछ लोगों ने पासपोर्ट भी बनवाए हैं। उप नगर आयुक्त डी.सी. परमार ने बताया कि करीब 2,000 मकान अवैध रूप से बनाए गए और संपत्तियों की पहचान की गई है और दोपहर तक 50 फीसदी काम पूरा कर लिया गया। इससे पहले सोमवार को, पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने कहा कि पुलिस की छापेमारी के बाद गुजरात में अवैध रूप से रह रहे  करीब 450 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया, जबकि करीब 6,500 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनके पड़ोसी देश के नागरिक होने का संदेह है। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed