{"_id":"64aee4abb2aa9a6c620db1ea","slug":"protest-against-manipur-chief-minister-in-aizawl-mizoram-demand-for-separate-administration-also-raised-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram: मिजोरम में पीएम मोदी और बीरेन सिंह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन; अलग प्रशासन की मांग भी उठी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram: मिजोरम में पीएम मोदी और बीरेन सिंह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन; अलग प्रशासन की मांग भी उठी
Wed, 12 Jul 2023 11:06 PM IST
एन अर्जुन
अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल
अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल
Published by: एन अर्जुन
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
एन बीरेन सिंह
- फोटो : ANI
मणिपुर हिंसा की आंच अब धीरे-धीरे मिजोरम भी पहुंचने लगी है। बुधवार को जोरो (जो रीयूनिफिकेशन ऑर्गेनाजेशन) ने मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसमें चिन, कुकी, मिजो और जोमी जातीयता के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा और केंद्र सरकार की निंदा की गई। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर अलग प्रशासन की मांग की।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में जोरो के अध्यक्ष पुआर संगकाविया ने जो जातियों और लोगों पर हमले और पीएम मोदी की चुप्पी की निंदा की। उन्होंने कहा कि परिवार का मुखिया अपने बच्चों के मामलों का ख्याल रखता है, लेकिन ऐसा लगता है कि भारत सरकार को जो लोगों को लेकर कोई परवाह नहीं है। इस दौरान अब तक मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन