{"_id":"60bfebbe8ebc3e8c093bf966","slug":"protest-against-land-acquisition-near-statue-of-unity-11-tribal-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के समीप जमीन अधिग्रहण का विरोध, 11 आदिवासी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के समीप जमीन अधिग्रहण का विरोध, 11 आदिवासी गिरफ्तार
Wed, 09 Jun 2021 03:44 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, राजपिपला
एजेंसी, राजपिपला
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 09 Jun 2021 03:44 AM IST
सार
‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के समीप पार्किंग स्थल के निर्माण के लिए सरदार सरोवर नर्मदा निगम (एसएसएनएनएल) द्वारा किए जा रहे क्षेत्र के भू-सर्वेक्षण का करीब 20 आदिवासियों ने विरोध किया, जिसमें 11 को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Statue of unity
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के नर्मदा जिले में केवड़िया गांव में सरदार पटेल के ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के समीप पार्किंग स्थल के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध शुरू हो गया है। विरोध में प्रदर्शन कर रहे पांच महिलाओं समेत 11 आदिवासियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रविवार दोपहर सरदार सरोवर नर्मदा निगम की तरफ से भू-सर्वेक्षण का 20 आदिवासी ने विरोध कर रहे थे। थाने के निरीक्षक पीटी चौधरी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में शामिल 60 व 30 वर्ष की दो महिलाओं ने खुद को आंशिक रूप से निर्वस्त्र कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने 182 मीटर ऊंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के समीप पार्किंग स्थल बनाए जान का विरोध किया। इस पर 20 प्रदर्शनकारी ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच महिलाओं और छह व्यक्तियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीणों ने दावा किया कि स्थानीय प्रशासन ने इस परियोजना के लिए जिस जमीन की बाड़बंदी की है, वह उनकी है और उसका अधिग्रहण अवैध है।
विज्ञापन