{"_id":"595232324f1c1bcc558b4631","slug":"protest-against-call-for-gorkhaland-in-silliguri-buns-effigies","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के खिलाफ दार्जिलिंग में निकाला गया विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के खिलाफ दार्जिलिंग में निकाला गया विरोध प्रदर्शन
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
सिलीगुड़ी
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में अलग राज्य की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM) के खिलाफ सिलीगुड़ी में लोगों ने 13 स्थानों पर ट्यूबलाइट फोड़ी और पत्थरबाजी की। जिसमें एक ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन में लगभग एक हजार कॉलेज छात्रों ने भी हिस्सा लिया। दार्जिलिंग में प्रदर्शनकारियों ने अपनी पीठ पर ट्यूबलाइट्स फोड़ीं और शांति स्थापना की मांग रखी। विरोध रैली में प्रदर्शकारियों के हाथ में तिरंगा और बैनर था। हालात बिगड़ते देख पुलिस कमीश्नर घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को काबू करवाने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने रैली को रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी बैरीकेड तोड़कर आगे निकल गए। इनमें से कुछ प्रदर्शनकारियों ने जीजेएम के चीफ बिमल गुरंग का पुतला भी फूंका। उनकी मांग है कि किसी भी हालत में पश्चिम बंगाल को विभाजित ना करें और दार्जिलिंग में शांति बनाए रखे।
विज्ञापन