{"_id":"5d62922a8ebc3e93ac71ede9","slug":"protection-of-churches-enhanced-due-to-high-alert-in-coimbatore","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडुः कोयंबटूर में तीसरे दिन भी हाईअलर्ट, चर्चों की सुरक्षा और बढ़ाई गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडुः कोयंबटूर में तीसरे दिन भी हाईअलर्ट, चर्चों की सुरक्षा और बढ़ाई गई
Sun, 25 Aug 2019 07:42 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 25 Aug 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की घुसपैठ से जुड़ी खुफिया जानकारी के बाद जिले में रविवार को तीसरे दिन भी हाईअलर्ट जारी रहा। हाईअलर्ट के मद्देनजर प्रार्थना स्थलों खासकर चर्चों में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि केरल में कथित तौर पर आतंकियों से संपर्क के आरोप में हिरासत में लिए गए व्यक्ति के संपर्क में होने के संदेह में यहां हिरासत में लिए गए तीन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीनों को इस शर्त पर रिहा किया गया कि जब भी जरूरत होगी वे पुलिस के समक्ष पेश होंगे। शुक्रवार से ही शहर में हाईअलर्ट घोषित किया गया है जिसकी वजह से वाहनों और सामान की तलाशी समेत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसी सूचना मिली थी कि राज्य में आतंकी घुस चुके हैं और वे यहां का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
समूचा राज्य अलर्ट पर है और संवेदनशील प्रतिष्ठान व ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। आतंकवादी क्योंकि श्रीलंका से समुद्र के रास्ते भारत में घुसे थे, पुलिस को संदेह है कि वे प्रार्थना स्थलों, खासकर चर्चों को निशाना बना सकते हैं, जैसा कि उन्होंने ईस्टर पर इस द्वीपीय राष्ट्र(श्रीलंका) में किया था।
विज्ञापन