फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Proposed Digital India law will be able to use internet fearlessly

DIA: प्रस्तावित डिजिटल इंडिया कानून से बेखौफ कर सकेंगे इंटरनेट का इस्तेमाल, संस्थानों की सुरक्षा और भरोसे पर

Wed, 24 May 2023 06:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 24 May 2023 06:20 AM IST
सार

मुंबई में आयोजित डिजिटल इंडिया संवाद में उन्होंने कहा, देश में जल्द ही 1.3 अरब लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे, इसके अलावा कई सरकारी सेवाएं भी इंटरनेट पर चलती हैं। इसलिए सरकार के लिए नागरिकों के डर, चिंताओं और अविश्वास को दूर करना जरूरी है।

विज्ञापन
Proposed Digital India law will be able to use internet fearlessly
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI

विस्तार

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा कि प्रस्तावित डिजिटल इंडिया कानून (डीआईए) में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले नागरिकों और संस्थानों की सुरक्षा और भरोसे पर खास जोर दिया गया है। इसके माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा कि लोग बिना किसी डर और अविश्वास के इंटरनेट का उपयोग करें। यह कानून बड़ी टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स के बीच किसी भी तरह के असंगत संबंधों का समाधान करेगा।
विज्ञापन


मुंबई में आयोजित डिजिटल इंडिया संवाद में उन्होंने कहा, देश में जल्द ही 1.3 अरब लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे, इसके अलावा कई सरकारी सेवाएं भी इंटरनेट पर चलती हैं। इसलिए सरकार के लिए नागरिकों के डर, चिंताओं और अविश्वास को दूर करना जरूरी है।
विज्ञापन


एक सुरक्षित और भरोसेमंद इंटरनेट सभी के लिए फायदे का सौदा है। गलत सूचना और दुष्प्रचार भी एक प्रमुख चिंता है, इस समस्या को दूर करने की आवश्यकता है। डीआईए के माध्यम से आरबीआई और सेबी जैसे नियामकों और मंत्रालयों को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया  कराई जा सकेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नई प्रौद्योगिकियां नागरिक को कोई नुकसान न पहुंचाने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed