फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Property of realty promoter Amit Katyal associated with RJD family confiscated, ED arrested him last year

ED: राजद परिवार से जुड़े रियल्टी प्रमोटर अमित कात्याल की संपत्ति कुर्क, ईडी ने पिछले साल गिरफ्तार किया था

Thu, 08 Aug 2024 11:10 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 08 Aug 2024 11:10 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रीय जनता दल परिवार से जुड़े रियल्टी प्रमोटर अमित कात्याल की 113 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। अमित कात्याल को पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Property of realty promoter Amit Katyal associated with RJD family confiscated, ED arrested him last year
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निरोधक कानून के तहत गुरुग्राम में 70 एकड़ जमीन और फ्लैट, मुंबई में कुछ आवासीय इकाइयां, दिल्ली में एक फार्महाउस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के करीबी अमित कत्याल और उनकी रियल्टी कंपनियों की करीब 113 करोड़ रुपये की एफडी (सावधि जमा) को अटैच किया है।

विज्ञापन


कात्याल को पिछले वर्ष गिरफ्तार किया गया था
प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि कृष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड और ब्रह्मा सिटी प्राइवेट लिमिटेड के मामले में 113.03 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच करने के लिए छह अगस्त को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया था। कात्याल को पिछले साल रेलवे में भूमि के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। इसमें लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सांसद बेटी मीसा भारती और कुछ अन्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
धन शोधन का यह मामला गुरुग्राम पुलिस और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से दर्ज की गई एफआईआर से उपजा है। इन एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कृष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड, ब्रह्मा सिटी प्राइवेट लिमिटेड, राजेश कत्याल और अमित कत्याल ने बिना लाइसेंस के प्लॉट आवंटित करने की आड़ में निवेशकों को धोखा दिया और आरोपियों ने आपराधिक साजिश, गलत बयानी, धोखाधड़ी के जरिए ऐसे प्लॉट खरीदारों के करोड़ों रुपये अवैध रूप से विदेश भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed