फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prominent TV presenter Gitanjali Aiyar passes away Know all about her

Gitanjali Aiyar: दूरदर्शन की जानी मानी एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Wed, 07 Jun 2023 07:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 07:59 PM IST
सार

गीतांजलि अंग्रेजी समाचार की एंकर थीं। उन्होंने 1971 में दूरदर्शन में काम करना शुरू किया था। टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें कई कीर्तिमान स्थापित किए।

विज्ञापन
Prominent TV presenter Gitanjali Aiyar passes away Know all about her
गीतांजलि अय्यर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नब्बे के दशक की दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर गीतांजलि अय्यर अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन की खबर के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। गीतांजलि अंग्रेजी समाचार की एंकर थीं। उन्होंने 1971 में दूरदर्शन में काम करना शुरू किया था। टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने अपने तीन दशक के पत्रकारिता के करियर में चार बार बेस्ट एंकर पर्सन अवॉर्ड जीते थे।

विज्ञापन


उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों, उपलब्धियों और योगदान के लिए 1989 में इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने अंग्रेजी से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से परास्नातक किया था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से डिप्लोमा हासिल किया था।  
विज्ञापन


दूरदर्शन में एंकरिंग करने के तीस वर्षों बाद उन्होंने कॉर्पोरेट संचार, सरकारी संपर्क और मार्केटिंग के क्षेत्र में भी काम किया था। वो भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) में सलाहकार भी रहीं। इसके अलावा उन्होंने धारावाहिक खानदान में भी काम किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed