फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Project Tiger a glowing tribute to India's steadfast commitment to wildlife conservation: Rahul

प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ: राहुल गांधी बोले- यह इंदिरा गांधी की प्रेरक विरासत को शानदार श्रद्धांजलि

Sat, 01 Apr 2023 09:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

प्रोजेक्ट टाइगर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, देश को इसी रास्ते पर आगे बढ़ना जारी रखना चाहिए और प्रकृति के संरक्षण और रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारी राष्ट्रीय विरासत है, जिस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए।

विज्ञापन
Project Tiger a glowing tribute to India's steadfast commitment to wildlife conservation: Rahul
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

'प्रोजेक्ट टाइगर' के पचास साल पूरा हो गए हैं। भारत में बाघों के संरक्षण के लिए इस कार्यक्रम को शुरु किया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि यह देश के पारिस्थिक संतुलन को बहाल करने और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने का प्रयास करने के लिए लोगों के सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, देश को इसी रास्ते पर आगे बढ़ना जारी रखना चाहिए और प्रकृति के संरक्षण और रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारी राष्ट्रीय विरासत है, जिस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर राहुल ने कहा कि यह वन्यजीव संरक्षण के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रेरणादायी विरासत को श्रद्धांजलि है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल- तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जारी करेंगे बाघों की गणना के आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महत्वकांक्षी परियोजना पचास साल पहले भारत के राष्ट्रीय पशु  बाघ की घटती आबादी के बीच शुरू की गई थी। गांधी ने कहा कि पांच दशक बाद परियोजना की शानदार सफलता भारत के पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करने और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने का प्रयास हमारे लोगों के सामूहिक संकल्प का प्रमाण है।  

 गांधी ने कहा कि यही दृढ़ संकल्प 2005 में भी दिखा था जब मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संप्रग सरकार ने बाघों के संरक्षण की दिशा में भारत के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए एक टाइगर टास्क फोर्स का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed