फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Professors return to Hyderbad after 414 days in ISIS captivity

414 दिनों तक IS के कब्जे में रहे भारतीय प्रोफेसर घर लौटे

Mon, 26 Sep 2016 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
Professors return to Hyderbad after 414 days in ISIS captivity
- फोटो : Getty Images
लीबिया में 414 दिनों से आतंकी संगठन आईएस के कब्जे में रहे दो भारतीय प्रोफेसर अपने घर लौट आए हैं। उन्होंने घर लौटने की इस घटना को पुनर्जन्म करार दिया। आंध्र प्रदेश के टी गोपीकृष्णा और  तेलंगाना के बलराम कृष्णा को पिछले साल जुलाई में आईएस ने बंधक बना लिया था। ये दोनों लीबिया के सिरते यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे। करीब एक सप्ताह पहले आतंकियों ने उन्हें रिहा कर दिया था। 
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस के सहायक प्रोफेसर गोपीकृष्णा ने कहा कि 14 महीने बाद परिवार के साथ मौजूद रहने पर वह बहुत खुश हैं। इस दौरान वह अपने परिवार से बात नहीं सकते थे। वह बहुत डरावना अनुभव था। लीबिया की सेना और विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा करते हुए गोपीकृष्णा ने कहा कि अब उनकी विदेश जाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


गोपीकृष्ण ने अन्य कोई जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि मैं लंबी कैद के बाद वापस लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैंने विदेश मंत्रालय को पहले ही इस बात की सारी जानकारी दे दी है कि 414 दिनों की मेरी कैद के दौरान क्या हुआ था। मैं और अधिक विवरण नहीं दे सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed