प्रोफेसर ने बना डाले मेसोपोटामिया सभ्यता के पकवान, सोशल मीडिया पर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब आप कभी इतिहास पढ़ेंगे तो आपको पुरानी सभ्यता या सामाजिक विकास के बारे में कई अनोखी और दिलचस्प बात पढ़ने को मिलेंगी। पुरानी सभी सभ्यताओं में से एक महत्वपूर्ण सभ्यता मेसोपोटामिया की सभ्यता रही थी। ये टाइगरीस और यूफ्रेट्स नदी के बीच बसी हुई थी जो मौजूदा समय में इराक, कुवैत, इरान, तुर्की और सीरिया के कुछ हिस्सों में स्थित है।
मेसोपोटामिया सभ्यता के दौरान जीवन जीने के तरीके अभी आधुनिक सभ्यता से काफी अलग थे। लेकिन कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक बिल सूथरलैंड की मदद से वर्तमान में सोशल मीडिया यूजर्स मेसोपोटामिया सभ्यता की कुछ-कुछ झलक देख सकेंगे।
प्रोफेसर सूथरलैंड ने अपने ट्विटर हैंडल से छह ट्वीट का एक थ्रेड शेयर किया है जिसमें प्रोफेसर ने मेसोपोटामिया सभ्यता के दौर की छह रेसिपी को बनाया है। इस टेबलेट पर 1750 बीसीई की तारीफ छपी हुई है। सूथरलैंड ने सभी तैयार की गए खाने के पकवान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
प्रोफेसर ने अपने ट्विटर हैंडल से हर पकवान के स्वाद के बारे में भी विस्तार से बताया है। अगर आपको इतिहास में बनने वाले खाने की जानकारी लेनी है तो इस थ्रेड का खोलकर एक बार मेसोपोटामिया के समय के पकवानों का जायजा ले सकते हैं। पहले ट्वीट में दो फोटो दिख रही है, जिसमें एक तरफ पत्थर के टैबलेट पर छपी रेसिपी है तो दूसरी तरफ उससे बनाया गया पकवान।
प्रोफेसर ने फोटो शेयर करते लिए हुआ कि मैंने लॉकडाउन को बहुत को,सा लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से टैबलेट पर छपी इन रेसिपी को बनाने का फैसला किया। मेसोपोटामिया भोजन को खाकर काफी आनंद आ रहा है।
I blame lockdown but for some reason decided to cook Babylonian meal from the recipe tablet on the right; at 1750 BCE are the oldest recipes existing. Seemed to go down OK "Best Mesopotamian meal I have eaten".
A thread 1/6 pic.twitter.com/gqYMJopbxM — Bill Sutherland (@Bill_Sutherland) June 28, 2020
प्रोफेसर ने यह ट्वीट 28 जून को शेयर किया था, जिस पर अबतक 56,000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और 17,000 से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। ट्विटर पर शेयर हुई इस तस्वीर ने कुछ यूजर्स को आश्चर्य में डाल दिया है तो कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में लिखा कि मेसोपोटामिया खाने में सबसे ज्यादा जरूरी मसाला वसा होता था।