फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   processing time for Schengen visa for travelling to Germany reduced to eight weeks

Schengen Visa: जर्मनी की यात्रा के लिए अब आठ सप्ताह में मिलेगा शेंगेन वीजा, एक साल में 209% बढ़े भारतीय पर्यटक

Thu, 10 Aug 2023 07:08 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 10 Aug 2023 07:08 AM IST
सार

शेंगेन एक अल्पकालिक (90 दिनों तक) वीजा है जो किसी व्यक्ति को पर्यटन या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए यूरोप के 27 देश (शेंगेन क्षेत्र के किसी भी सदस्य देश) की यात्रा करने की अनुमति देता है। 
 

विज्ञापन
processing time for Schengen visa for travelling to Germany reduced to eight weeks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जर्मनी की यात्रा के लिए शेंगेन वीजा प्रोसेसिंग का समय घटाकर आठ सप्ताह कर दिया गया है। जर्मन दूतावास में मिशन के उप प्रमुख जॉर्ज एनजवीलर ने बुधवार को बताया कि इसे अभी और कम करने के प्रयास जारी हैं। जॉर्ज ने कहा, हम आवेदन की प्रोसेसिंग के समय को और कम करने का प्रयास कर रहे हैं। हम इसे आज से कल में बदलना चाहते हैं लेकिन नौकरशाही इस पर असर डालती है। हम विभिन्न माध्यमों से इस पर काम कर रहे हैं। हमने अपना दायरा बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि अधिकतर स्टाफ मुंबई में हैं और प्रतीक्षा समय काफी कम हुआ है। अभी लगभग आठ हफ्तों में वीजा लग जाता है।

विज्ञापन


क्या है शेंगेन वीजा
शेंगेन एक अल्पकालिक (90 दिनों तक) वीजा है जो किसी व्यक्ति को पर्यटन या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए यूरोप के 27 देश (शेंगेन क्षेत्र के किसी भी सदस्य देश) की यात्रा करने की अनुमति देता है। वीजा प्रक्रिया में देरी यूरोप यात्रा के लिए हमेशा निराशाजनक रही है।
विज्ञापन


एक साल में 209% बढ़े जर्मनी जाने वाले भारतीय पर्यटक
भारत में जर्मनी घूमने जाने वालों संख्या में एक साल में 209 फीसदी का उछाल आया है। जर्मनी के नेशनल ट्यूरिस्ट ऑफिस के मुताबिक 2022 में भारतीय पर्यटकों ने जर्मनी में 6.23 लाख रातें बिताईं। 2021 की तुलना में यह 209 फीसदी ज्यादा है। 2021 में यह संख्या 2 लाख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed