फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Process to apply online for Voter ID Card

आसान है वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 14 Sep 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Process to apply online for Voter ID Card
voter id

भारतीय चुनावी प्रक्रिया काफी जटिल है और अक्सर इस पर धांधली के आरोप लगते रहे हैं, इसी बात को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा वोटर आईडी कार्ड का प्रावधान किया गया है। बिना वोटर आईडी कार्ड के आप मतदान करने के योग्य नहीं माने जाते हैं। देश में अब ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड पाना बेहद आसान हो गया है। इस प्रक्रिया में बहुत कम समय लगता है और आप आसानी से अपने मतदान का प्रयोग करने के योग्य हो जाते हैं। जब आप ऑनलाइन वोटर आईडी के लिए अपने आप को रजिस्टर कर देते हैं तो उसके बाद आपका नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ दिया जाता है। जानिए कौन कौन और किस प्रकार कर सकता है आवेदन, क्या है इसकी प्रक्रिया- 

विज्ञापन


कौन कर सकता है आवेदन
* 18 वर्ष के ऊपर के सभी भारतीय नागरिक वोटर आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इन आवेदनकर्ताओं को तीन भागो में बाटा गया

  1. * सामान्य निवासी मतदाता
  2. * सेवा मतदाता
  3. * विदेशी / एनआरआई मतदाता


कौन आवेदन नहीं कर सकता

  1. * मानसिक रूप से अस्वस्थ घोषित व्यक्ति
  2. * किसी अपराध में सजा काट रहा व्यक्ति


आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. * नगर निगम प्रसाशन या जिला कार्यालय द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र
  2. * किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान एवं विद्यालय द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र
  3. * यदि व्यक्ति दसवीं पास है तो उसके प्रमाण पत्र के रूप में अंकसूची मान्य होगी
  4. * जन्मतिथि लिखित 8वीं कक्षा की अंकसूची भी मान्य होगी
  5. * जन्मतिथि लिखित 5वीं कक्षा की अंकसूची भी मान्य होगी
  6. * भारतीय पासपोर्ट
  7. * पैन कार्ड
  8. * आधार कार्ड
  9. * ड्राइविंग लाइसेंस
  10. * पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

Process to apply online for Voter ID Card
Voter ID Form 6
निवास प्रमाण पत्र
  1. * बैंक पासबुक/ किसान पासबुक/ पोस्ट ऑफिस पासबुक
  2. * राशन कार्ड
  3. * भारतीय पासपोर्ट
  4. * इनकम टैक्स के कागज
  5. * नवीनतम किरायानामा
  6. * आवेदनकर्ता या उसके नजदीकी रिश्तेदार ( माता-पिता) के नाम का नवीनतम पानी/ टेलीफोन/ बिजली/ गैस कनेक्शन का बिल।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
  1. * सर्वप्रथम राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nvsp.in/)पर जाएं।
  2. * पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन वाले ऑप्शन पर जाएं, आपके सामने फॉर्म नंबर 6 खुलेगा, इसे आपको भरकर जमा करना होगा। इस फॉर्म को भरने के लिए आप अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर सकते हैं।
  3. * फॉर्म जमा होने की प्रक्रिया के बाद यह चुनाव पंजीकरण अधिकारी के सूचना बोर्ड पर चला जाएगा। 
  4. * इस संबंध में आपको एक ई-मेल प्राप्त होगा जिसके माध्यम से आपको एक लिंक दिया जाएगा। 
  5. * जिसमें दिए गए लिंक से आप अपना वोटर आईडी आवेदन के स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया के बाद बूथ स्तर के अधिकारी निवास प्रमाण के सत्यापन के संबंध में आपके निवास स्थान पर आ सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद आपका वोटर आईडी कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed