फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Proceeds from the Man vs Wild show with Bear Grylls and PM Modi will be donated for national cause

Man vs Wild: शो से जो भी राशि प्राप्त होगी उसे राष्ट्र से जुड़े कार्यों के लिए दान किया जाएगा

Tue, 13 Aug 2019 09:52 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2019 09:52 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेयर ग्रिल्स ने फरवरी माह में मैन वर्सेस वाइल्ड शो की शूटिंग की थी।
  • प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रसारणकर्ता का कहना है कि इस शो से जो भी राशि प्राप्त होगी उसे राष्ट्र से जुड़े कार्यों के लिए दान किया जाएगा।
  • शो की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हुई थी। जहां कम से कम 250 बाघ हैं।

विज्ञापन
Proceeds from the Man vs Wild show with Bear Grylls and PM Modi will be donated for national cause
बेयर ग्रिल्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Discovery

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेयर ग्रिल्स ने फरवरी माह में मैन वर्सेस वाइल्ड शो की शूटिंग की थी। जिसका प्रसारण सोमवार रात नौ बजे डिस्कवरी चैनल पर किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रसारणकर्ता का कहना है कि इस शो से जो भी राशि प्राप्त होगी उसे राष्ट्र से जुड़े कार्यों के लिए दान किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, चैनल भारत में वन्यजीव संरक्षण का समर्थन कर रहा है। डिस्कवरी के प्रवक्ता का कहना है, "आय का इस्तेमाल संरक्षण के लिए होगा। हम पीएमओ के साथ इस बात का पता लगा रहे हैं कि इसका इस्तेमाल बाघ संरक्षण, प्रधानमंत्री राहत कोष या फिर नमामि गंगे में से किसमें किया जाए।" 
विज्ञापन


बता दें इस शो की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हुई थी। जहां कम से कम 250 बाघ हैं। वन अधिकारियों के अनुसार, नवीनतम राष्ट्रीय बाघ गणना पर अनुमान लगाया गया, जिसके अनुसार राज्य में बाघों की संख्या 2018 में बढ़कर 442 हो गई, जो 2010 में 340 थी। हाल के आंकड़े बतातें है कि कुल मिलाकर भारत में 2,987 बाघ हैं, ये संख्या 2014 में 2,226 थी। इस शो को 165 देशों में प्रसारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और ग्रिल्स के बीच दिलचस्प बातें हुईं। किसी बाघ या जानवर से बचने के लिए भाला बनाते वक्त दोनों के बीच बातचीत होती रही। तब मोदी ने कहा- ऊपर वाले के भरोसे छोड़ दीजिए, कोई दिक्कत नहीं होगी। इसी दौरान उन्होंने कहा, जब मैं युवावस्था में था तब मैं हिमालय में चला गया, प्रकृति से प्रेम था, काफी समय वहां बिताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed