{"_id":"637d65db3b6e273ab410876e","slug":"priyanka-vadra-to-join-rahul-gandhi-in-bharat-jodo-yatra-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी
Wed, 23 Nov 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:44 AM IST
सार
बुधवार को यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वहां चार दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के लिए मंगलवार को भी विश्राम का दिन रहा। बुधवार को यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वहां चार दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
बीते सात सितंबर से आरंभ हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा' में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं। वह पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थीं। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी।
विज्ञापन
वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंगलवार सुबह प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, अरुण यादव, पीसी शर्मा समेत अन्य नेता यात्रा के फ्लेग मार्च एक्जेंस के स्थान पहुंचे थे। तैयारियों को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी आज दौरा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
यहां से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में 386 किमी मध्य प्रदेश में चलेगी। इस दौरान बुरहानपुर, खड़वा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से यात्रा निकलेगी। 4 दिसंबर को यात्रा आगर मालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ भी रहेगी। मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में अलग-अलग स्थान पर उपयात्राएं शामिल होगी। 22 उप यात्राओं में अलग-अलग जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है।
राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। वे 3570 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेंगे और वहीं पहुंचकर यह यात्रा संपन्न होगी।