ट्रंप की यात्रा को लेकर प्रियंका का केंद्र सरकार पर निशाना, पूछा- क्या छिपा रही है सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन की भारत यात्रा पर 24 फरवरी को अहमदाबाद आ रहे हैं। 'नमस्ते ट्रंप' समारोह का आयोजन 'डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिनंदन समिति' कर रही है। समिति के खर्च को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खर्च को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि आखिर सरकार क्या छिपा रही है।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?'
डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति और खर्च को लेकर उठ रहे सवाल
कहा जा रहा है कि अहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति के बुलावे पर अमेरिकी राष्ट्रपति आ रहे हैं। यह समिति ही मोटेरा स्टेडियम में आयोजन का खर्च उठा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि प्रोटोकॉल, सिक्योरिटी, सड़क, संसाधन से जुड़े खर्च सरकार उठा रही है, लेकिन मोटेरा स्टेडियम में आयोजन का खर्च डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति उठा रही है।
हालांकि रवीश कुमार समिति के चेयरमैन या अन्य सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। रवीश कुमार के बयान से पहले तक कभी इस समिति के बारे में कोई चर्चा तक नहीं थी। यहां तक कि सरकार ने भी इससे पहले इस समिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसकी न तो कोई वेबसाइट है। न ट्विटर अकाउंट और न ही फेसबुक पेज।
समिति के बार में कोई जानकारी नहीं
इंटरनेट पर भी इस समिति के बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। यहां तक कि इस समिति का अध्यक्ष कौन है? इसके सदस्य कौन-कौन हैं? इस बारे में भी किसी को नहीं पता। न ही सरकार ने इस बारे में कोई जानकारी दी।