{"_id":"573ca74b4f1c1bb11fac7191","slug":"priyanka-has-ability-to-lead-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका में जन नेता बनने की क्षमता: दिग्विजय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रियंका में जन नेता बनने की क्षमता: दिग्विजय
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 May 2016 11:04 PM IST
सार
- कहा, प्रियंका के सक्रिय राजनीति में उतरने से पार्टी को खुशी होगी
- राजन को मिले दूसरा कार्यकाल
विज्ञापन
दिग्विजय
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रियंका गांधी में जन नेता बनने की क्षमता है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को खुशी होगी, लेकिन इस बारे में फैसला उनके परिवार को करना है।
विज्ञापन
अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका की भूमिका महत्वपूर्ण होगी या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘यह उनके परिवार के निर्णय पर निर्भर करता है। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, अगर वह सक्रिय राजनीति में आएंगी तो हमें बहुत खुशी होगी।’ गांधी परिवार के गढ़ अमेठी, रायबरेली से बाहर प्रियंका को स्टार प्रचार के रूप में उतारने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि इसका फैसला वह और उनका परिवार करेगा।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी से प्रियंका की तुलना के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री और प्रियंका के बीच ‘अद्भुत समानताएं’ हैं, लेकिन मैं अभी तुरंत यह नहीं कह सकता कि उनमें पूर्व पीएम जैसी क्षमताएं हैं या नहीं। लेकिन उनमें संभावनाएं हैं।’ दिग्विजय सिंह ने आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन को दूसरा कार्यकाल भी देने की वकालत की है। उन्होंने राजन को सक्षम व्यक्ति बताते हुए कहा कि अपने हालिया कार्यकाल में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन