फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Priyanka Gandhi will be on tour of Ujjain, Ratlam and Indore today in Madhya Pradesh

आज मध्यप्रदेश के उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी प्रियंका, बाबा महाकाल के करेंगी दर्शन

Mon, 13 May 2019 06:49 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 13 May 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will be on tour of Ujjain, Ratlam and Indore today in Madhya Pradesh
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

प्रियंका गांधी आज उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी। वह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। प्रियंका अपने इस दौरे में विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं करने वाली हैं। उनके इस दौरे में मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया है कि प्रियंका सुबह 11.20 बजे पर दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे इंदौर पहुंचेंगी। 

विज्ञापन


यहां इंदौर विमानतल पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रियंका गांधी की अगवानी करने वाले हैं। फिर दोपहर 12.40 बजे प्रियंका कमलनाथ के साथ यहां से रवाना होकर दोपहर 1.00 बजे उज्जैन पहुचेंगी। दोनों दोपहर 1.45 बजे महाकालेश्वर दर्शन के लिये पहुंचेंगे। दोपहर 2.00 बजे उज्जैन से रवाना होकर दोनों दोपहर 2.40 बजे रतलाम पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


सलूजा ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक प्रियंका रतलाम मे रहने वाली हैं। दोपहर 3.40 बजे रतलाम से रवाना होकर शाम 4.10 बजे प्रियंका कमलनाथ के साथ इंदौर वापस लौटेंगी। यहां दोनों शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक रोड़ शो में उपस्थित रहेंगे। वे शाम 6.45 बजे इंदौर से रवाना होकर शाम 8.00 बजे दिल्ली वापस लौट आएंगी। कमलनाथ 6.50 पर इंदौर से रवाना होकर भोपाल पहुचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed