फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi wiill not contest election from Raebareli

रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका, सोनिया गांधी ही उतरेंगी मैदान में

Tue, 19 Feb 2019 07:37 PM IST
संदीप भट्ट डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 19 Feb 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi wiill not contest election from Raebareli
Priyanka Gandhi - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी। पार्टी नेताओं ने संभावना जताई है कि यहां से मौजूदा सांसद और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ही चुनाव मैदान में उतरेंगी।

विज्ञापन


बता दें कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि वे अपनी मां की सीट यानी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। यह माना जा रहा था कि इस बार सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी।
विज्ञापन


चूंकि प्रियंका गांधी लंबे समय से रायबरेली सीट पर सक्रिय रही हैं। जब भी चुनाव होता था, तो वे रायबरेली में अपनी मां के चुनाव प्रचार के लिए जाती थी। वहां के मतदाताओं के साथ बातचीत करना और उनके भावों को समझना, प्रियंका गांधी को बखूबी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह थी कि जिससे उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को बल मिला। मंगलवार को पार्टी की ओर से कहा गया है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। संभावना यही है कि सोनिया गांधी खुद वहां से एक बार फिर चुनाव लड़ सकती हैं। 

प्रियंका गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगी या फिर वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी, इस बारे मे पार्टी ने अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। बता दें कि जब प्रियंका गांधी ने महासचिव का कार्यभार संभाला था तो उनसे चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था कि यह सब पार्टी अध्यक्ष तय करेंगे। वे कहेंगे तो चुनाव लड़ूंगी।


हालांकि पिछले सप्ताह जब प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर गई थी तो ये बातें सामने आईं कि वह पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर ही ध्यान देंगी। यूपी में लोकसभा चुनाव उनका मकसद नहीं है, बल्कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed