फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Wayanad visit updates road show ahead of Wayanad Bye election news in hindi

Wayanad: वायनाड उपचुनाव से पहले प्रियंका ने किया रोड-शो, कहा- यहां खेलों का केंद्र, लेकिन सुविधाएं नहीं

Mon, 28 Oct 2024 03:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 28 Oct 2024 03:22 PM IST
सार

रैली में प्रियंका गांधी ने भाजपा नीत एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए के शासन में संविधान के मूल्यों को लगातार कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सरकार की नीतियां आम लोगों के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मित्रों के पक्ष में बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Wayanad visit updates road show ahead of Wayanad Bye election news in hindi
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी चुनावी पारी का आगाज कर दिया है। उन्होंने 23 अक्तूबर को वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि उन्होंने बाद में रायबरेली की सीट अपने पास बरकरार रखी और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। जिसके कारण अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने चुनावी अभियान के तहत वायनाड में रोडशो किया।
विज्ञापन

रोड के दौरान प्रियंका गांधी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "देश में बेरोजगारी अबतक के उच्चतम स्तर पर है। माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन वे उनके लिए कोई भविष्य नहीं देखते हैं। आपके यहां खेलों का केंद्र है। मुझे मालूम है कि आपलोगों को सॉकर बहुत पसंद है, लेकिन यहां सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। उनमें सुधार की जरूरत हैं। सभी युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने की जरूरत है, जो अपने राज्य, अपने देश की तरफ से खेलने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में प्रियंका गांधी ने भाजपा नीत एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए के शासन में संविधान के मूल्यों को लगातार कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सरकार की नीतियां आम लोगों के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मित्रों के पक्ष में बनाई जा रही हैं।
 

प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को लिखी थी चिट्ठी
इससे पहले प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों के लिए एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने वहां के लोगों को अपना मार्गदर्शक और शिक्षक बताया है। उन्होंने कहा था, "वायनाड के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों आपके जनप्रतिनिधि के तौर पर मेरी इस यात्रा में आप लोग मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक हैं। लोकतंत्र, न्याय, संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों के लिए लड़ना मेरे जीवन का लक्ष्य है। यदि आप मुझे अपना सांसद बनाना चुनते हैं तो मैं आपकी बहुत आभारी रहूंगी।"

प्रियंका गांधी ने 23 अक्तूबर को वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड-शो भी किया था। बता दें कि यह प्रियंका गांधी का पहला चुनाव है। वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी का सामना भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास से होने वाला है। हालांकि, नव्या हरिदास ने पहले ही प्रियंका गांधी को कड़े मुकाबले की चुनौती दे चुकी हैं।

वायनाड भूस्खलन: प्रियंका बोली लोगों के हक के लिए उठाऊंगी आवाज
वहीं वायनाड में हाल ही में हुए भूस्खलन पर कांग्रेस नेता और वायनाड लोकसभा उपचुनाव की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल जाता, मैं बार-बार उनकी आवाज उठाऊंगी...मेरा मानना है कि उनमें से बहुतों को उनका हक का मुआवजा नहीं मिला है। सरकार को धनराशि जारी करनी चाहिए, जो उन्होंने नहीं की है। इसलिए, मैं इसके लिए भी लड़ूंगी। मैं ये सभी मुद्दे उठाऊंगी।
  प्रियंका गांधी के चुनावी अभियान पर भाजपा का तंज
प्रियंका गांधी के चुनाव अभियान शुरू करने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा, वायनाड के मतदाताओं को राहुल गांधी की तरफ से दिए गए विश्वासघात का बहुत कड़वा अनुभव हुआ है। वे जानते हैं कि अपने भाई की तरह, प्रियंका गांधी वाड्रा भी एक अवसरवादी हैं, जो अविश्वसनीय, भरोसेमंद और अविश्वसनीय हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा एक बेपरवाह राजनीतिक पर्यटक हैं। वायनाड के लोग बहुत स्पष्ट रूप से जानते हैं कि गांधी वंश को वायनाड के मतदाताओं के लिए कोई वास्तविक देखभाल, स्नेह या प्यार नहीं है।
  रैली में भाजपा सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी
वहीं केरल के पोझुथाना में एक सार्वजनिक रैली के दौरान, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, बीजेपी सरकार केवल 2 काम करने में व्यस्त है, एक अपने व्यापारी मित्रों को और भी अमीर बनाना और सरकार और देश के सभी संसाधनों को उनके हवाले करना। दूसरा लोगों को विभाजित करना ताकि वे सत्ता में बने रहें। पिछले 10 सालों से मेरा भाई जो लड़ाई लड़ रहा है, वह क्या है? हम देश के सार के लिए लड़ रहे हैं। हम लोकतंत्र, समानता और सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं।

 

संबंधित वीडियो



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed