{"_id":"5c59c243bdec224b7a554a3a","slug":"priyanka-gandhi-vadra-visited-a-differently-abled-boy-ashish-at-aurangzeb-road-cluster-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर झुग्गी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दिव्यांग से पूछा हालचाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक बार फिर झुग्गी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दिव्यांग से पूछा हालचाल
Tue, 05 Feb 2019 10:35 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
झुग्गी पहुंची प्रियंका गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार की शाम दिल्ली की झुग्गी बस्ती पहुंचीं। वह अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने झुग्गियों से होते हुए पहुंची और झुग्गी के लोगों से हालचाल पूछा। औरंगजेब रोड स्थित झुग्गी में उन्होंने पोलियो से पीड़ित दिव्यांग से मुलाकात की।
विज्ञापन
झुग्गियों में वह सुभाष यादव के घर गईं, वहां पानी पिया और सुभाष के बेटे आशीष से भी मुलाकात की। पोलियो से पीड़ित आशीष बीमार रहता है। खबरों के अनुसार प्रियंका वहां करीब आधे घंटे तक रुकी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी ने ही एक एनजीओ के जरिए आशीष का इलाज करवाया था। खबरों के अनुसार, दो महीने पहले भी प्रियंका गांधी झुग्गियों से होकर ही निकली थी। वहीं राहुल गांधी भी करीब साल भर पहले इस होकर गुजरे थे।
विज्ञापन
मालूम हो कि प्रियंका गांधी मंगलवार की शाम राहुल गांधी के घर पहुंची थी, जहां राहुल के साथ चुनाव को लेकर बातें हुई। 7 फरवरी को भी राहुल गांधी ने महासचिवों की बैठक बुलाई है, जिसमें प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।