फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka gandhi vadra says CM Yogi adityanath Irresponsible person he doing election rallies even after coming in contact with corona infected

गैरजिम्मेदार: प्रियंका का सीएम योगी पर हमला, बोलीं- कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर भी कर रहे रैलियां

Thu, 08 Apr 2021 01:33 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 08 Apr 2021 01:33 PM IST
सार

  • प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगाया गैरजिम्मेदार होने का आरोप
  • प्रियंका बोलीं- कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद भी रैलियां कर रहे योगी

विज्ञापन
Priyanka gandhi vadra says CM Yogi adityanath Irresponsible person he doing election rallies even after coming in contact with corona infected
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (8 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गैरजिम्मेदार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित एक शख्स के संपर्क में आ चुके हैं। इसके बावजूद वह लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में उनका गैरजिम्मेदार रवैया साफ नजर आ रहा है। बता दें कि सीएम योगी पश्चिम बंगाल में लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने आज हुगली में भी जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन

प्रियंका ने लगाया यह आरोप 

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट करके निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़े दे रहा है। खबरों के अनुसार, लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कही यह बात

प्रियंका गांधी ने कहा, 'जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता भरा होना चाहिए, वह खुद गैरजिम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए, ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।'

 
विज्ञापन

भाजपा के स्टार प्रचारक हैं योगी

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। ऐसे में वह भाजपा के समर्थन में लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को हुगली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान टीएमसी के लोग हिंसा भड़काने में उनकी मदद कर रहे थे। उत्तर प्रदेश में हमने दंगाइयों के पोस्टर लगवाए और उनकी संपत्ति जब्त कर ली। ममता दीदी ऐसा कभी नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह उन्हें टीएमसी के वोट बैंक के रूप में देखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed