फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Gandhi Vadra kicks off Congress Himachal Pradesh poll campaign with a rally in Solan

Himachal Pradesh Election: कांग्रेस का 'नहले पर दहला', प्रियंका को सामने ला भाजपा के इस प्लान को किया ध्वस्त!

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 14 Oct 2022 04:53 PM IST
सार

Himachal Pradesh Election: पार्टी नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी, कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहेंगी। भाजपा की तरफ से ऐसी रणनीति बनाई जा रही थी कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 'राहुल बनाम मोदी' फैक्टर को आगे बढ़ाया जाए...

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra kicks off Congress Himachal Pradesh poll campaign with a rally in Solan
Himachal Pradesh Election- Priyanka Gandhi Vadra offers prayers at Maa Shoolini Temple in Solan - फोटो : Agency

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि आठ दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। इस पहाड़ी राज्य में कांग्रेस पार्टी ने 'नहले पे दहला' चल दिया है। भाजपा इस प्रयास में लगी थी कि 2019 के लोकसभा चुनाव एवं उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों की भांति हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव को 'मोदी बनाम राहुल' कर दिया जाए। इस प्लान को भाजपा, अपने लिए फायदेमंद मान कर चलती है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के इस प्लान को ध्वस्त कर दिया है। चूंकि राहुल गांधी, 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे हैं, इसलिए उनका चुनाव में समय निकालना मुश्किल है। ऐसे में पार्टी ने प्रियंका गांधी को आगे बढ़ा दिया है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी की गैर-मौजूदगी में प्रियंका गांधी, चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी।

विज्ञापन

राहुल गांधी को रखा दूर

पार्टी नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी, कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहेंगी। भाजपा की तरफ से ऐसी रणनीति बनाई जा रही थी कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 'राहुल बनाम मोदी' फैक्टर को आगे बढ़ाया जाए। हालांकि इसका नफा नुकसान कांग्रेस को मालूम था, इसलिए राहुल गांधी को इस चुनाव से दूर रखा गया है। ये तय था कि राहुल गांधी अगर इस चुनाव में उतरते, तो भाजपा उन पर चौतरफा हमला कर सकती थी। प्रियंका गांधी, पार्टी की महासचिव होने के साथ-साथ एक महिला भी हैं। भाजपा को उन पर राजनीतिक टिप्पणी एवं बयानबाजी करने का उतना मौका नहीं मिलेगा। राज्य में विधानसभा की 68 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 21 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 44 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी। तीन सीटें अन्य को गई थी। भाजपा का वोट प्रतिशत 48.79 फीसदी और कांग्रेस का वोट प्रतिशत 41.68 फीसदी रहा था।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों राज्य की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, केंद्रीय प्रभारी राजीव शुक्ला और दूसरे वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को लेकर प्रतिभा सिंह द्वारा दिए गए एक बयान ने पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया था। हालांकि इससे पहले वह बयान, पार्टी को नुकसान पहुंचाता, डैमेज कंट्रोल कर लिया गया। नाराज प्रतिभा सिंह और दूसरे नेताओं को राजी कर लिया गया। कांग्रेस पार्टी के एक केंद्रीय नेता का कहना है, देखिये भाजपा जो भी कहे। वह कुछ भी कह सकती है। हम अपनी पार्टी की रणनीति अपने तरीके से तय करेंगे। जहां हमें लगेगा कि 'राहुल बनाम मोदी' का चुनाव है तो वहां आगे आएंगे। भाजपा, हमारे नेताओं पर निजी टीका-टिप्पणी करती है। जनता उसका जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश, इन दोनों राज्यों में अपनी चुनावी तैयारी पूरी कर रखी है। प्रियंका गांधी, चुनाव में आगे रहेंगी। पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं को भी जिम्मेदारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह कांग्रेस को मुकाबले में लाईं

इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में अपनी पहली रैली की है। सीएसडीएस के निदेशक संजय कुमार कहते हैं, ऐसा नहीं है कि हिमाचल का चुनाव एकतरफा है। वहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। प्रतिभा सिंह ने काफी हद तक पार्टी को मुकाबले में ला दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा, प्रदेश में अब कांग्रेस के लिए कोई जगह नहीं है। उसका कोई भविष्य नहीं है। वह पार्टी, बीते जमाने की बात हो चुकी है। हिमाचल में भाजपा बहुत मजबूत है। विकास के अनेक कार्य हुए हैं। सबसे बड़ी बात, पार्टी का संगठन एकजुट एवं मजबूत है। पीएम मोदी और हिमाचल प्रदेश की जनता, दोनों का एक दूसरे के प्रति गहरा लगाव है। भाजपा को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed