{"_id":"5e16caa38ebc3e87943c2173","slug":"priyanka-gandhi-targeted-the-modi-government-says-government-put-economic-reform-on-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा-सरकार ने आर्थिक सुधार को ठंडे बस्ते में डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा-सरकार ने आर्थिक सुधार को ठंडे बस्ते में डाला
Thu, 09 Jan 2020 12:09 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी विकास दर के पांच फीसदी रहने के अनुमान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार ने आर्थिक सुधार को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन
प्रियंका ने दावा भी किया कि अर्थव्यवस्था की स्थिति को ठीक करने के लिए सरकार की तरफ से कोई विश्वसनीय कदम नहीं उठाया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि अर्थव्यवस्था पर भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए था लेकिन अब इसके सुधारने का मामला ठंडे बस्ते में बंद है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान बताते हैं कि हालात ठीक नहीं हैं और इसका सबसे ज्यादा असर व्यापार, गरीबों, दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों और रोजगार पर पड़ रहा है सरकार की तरफ से कोई भी भरोसे लायक कार्यवाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन