{"_id":"69e105d17cdd51835c07c2b9","slug":"priyanka-gandhi-target-amit-shah-chanakya-comment-lok-sabha-debate-hindi-news-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण बिल पर सियासत: संसद में शाह पर प्रियंका का तंज- चाणक्य जीवित होते तो आपकी चतुराई देख चकरा जाते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला आरक्षण बिल पर सियासत: संसद में शाह पर प्रियंका का तंज- चाणक्य जीवित होते तो आपकी चतुराई देख चकरा जाते
Thu, 16 Apr 2026 09:23 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:23 PM IST
सार
लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला सशक्तिकरण की आड़ में छोटे राज्यों के प्रभाव और ओबीसी अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के निचले सदन में गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और गृह मंत्री अमित शाह के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग के गठन से जुड़े तीन बिलों पर बहस में हिस्सा लेते हुए वायनाड से सांसद ने सीधे गृह मंत्री पर निशाना साधा।
'आपकी राजनीतिक कुटिलता देखकर चाणक्य भी चकरा जाते'
प्रियंका गांधी ने कहा, 'एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। छोटे राज्यों के प्रभाव को कम कर आगामी चुनावों के लिए एक ऐसा ढांचा तैयार किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के परखच्चे उड़ाने जैसा है।'
बहस के दौरान जब गृह मंत्री अमित शाह मुस्कुराए, तो प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा, 'गृह मंत्री हंस रहे हैं, यह पूरी योजना उन्हीं की बनाई हुई है। अगर आज चाणक्य जीवित होते, तो आपकी 'राजनीतिक कुटिलता' देखकर वह भी चकरा जाते। शाह मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैं जो कह रही हूं, वह सच है।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Supreme Court: मुस्लिम महिलाओं के अधिकार पर सवाल, केंद्र से मांगा जवाब; समान नागरिक संहिता पर भी टिप्पणी
यह पूरी योजना विपक्ष को घेरने के लिए बनाई गई- प्रियंका गांधी
प्रियंका ने आरोप लगाया कि यह पूरी योजना विपक्ष को घेरने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय संसद का सत्र बुलाना, सर्वदलीय बैठक न करना और बिल का ड्राफ्ट चर्चा से महज एक दिन पहले साझा करना, यह सब एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
उन्होंने दावा किया कि मीडिया में ऐसा माहौल बनाया गया कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के लिए बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं, ताकि विपक्ष असमंजस में फंस जाए। उन्होंने कहा, 'राजनीति में चतुर होना एक बात है, शायद हमें भी थोड़ा और चतुर होना चाहिए, लेकिन सत्ता में बने रहने की आकांक्षा को किनारे रखकर राष्ट्रहित में सही फैसला लेना बिल्कुल दूसरी बात है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन