फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi slams Modi government, says BJP is filling pockets of friends by kicking farmers

मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- किसानों के पेट पर लात मारकर 'मित्रों' की जेब भर रही भाजपा

Sat, 26 Oct 2019 11:33 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 26 Oct 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi slams Modi government, says BJP is filling pockets of friends by kicking farmers
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि केंद्र में बैठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। प्रियंका ने यह बात उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर कही।

विज्ञापन


दरअसल, प्रियंका गांधी ने शनिवार को लगातार दो ट्वीट किए। इनमें से पहले ट्वीट में उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा- 'संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को 'सुंदर' बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका और सरकार का अनुमानित खर्चा = 12,450 करोड़ रुपए। उप्र के गन्ना किसानों का बकाया = 7,000 करोड़ रुपए। भाजपा सरकार होश खो रही है।'
विज्ञापन

 


इसके तुरंत बाद प्रियंका ने दूसरा ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान....वह दिन आएगा।'

 

दिवाली पर यहां खाली रहेंगे गन्ना किसानों के हाथ

यूपी में गन्ना किसान हमेशा से ही बकाया भुगतान को लेकर परेशान रहते आए हैं। लेकिन आज तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। देश में इन दिनों दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है, लेकिन इस मौके पर भी किसानों के हाथ खाली रहेंगे।

दरअसल, बदायूं में शेखूपुर सहकारी चीनी मिल और यदु शुगर मिल ने यहां के किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया है। ऐसे में किसानों की दिवाली फीकी रहने  वाली है। बता दें कि सहकारी चीनी मिल शेखूपुर पर तीन करोड़ 87 लाख और यदु शुगर मिल पर किसानों का 112 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। हालांकि यह दोनों मिलें बस एक उदाहरण मात्र हैं। प्रदेश भर में गन्ना किसानों का इससे कहीं ज्यादा रुपया बकाया है।

बकाया भुगतान के लिए पेड़ पर चढ़ गया किसान

Priyanka Gandhi slams Modi government, says BJP is filling pockets of friends by kicking farmers
बकाया भुगतान के लिए पेड़ पर चढ़ा किसान - फोटो : अमर उजाला

यूपी के ही मेरठ जिले में शुक्रवार को एक अजीब मामला सामने आया। यहां के मवाना क्षेत्र में ब्याज के साथ गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग को लेकर एक किसान पेड़ पर चढ़ गया। दरअसल किसान एकता संघर्ष संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर किसानों की ओर से यह मांग कर रहे थे।

अपनी मांग को लेकर शौकीन तहसील परिसर में ही लगे एक पेड़ पर चढ़ गए। कुछ देर बाद उन्हें देखकर उनका एक और साथी पेड़ पर चढ़ गया। यह जानकारी मिलने पर तहसीलदार, पुलिस, फायर ब्रिगेड, गन्ना समिति सचिव, मिल अधिकारियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें पेड़ से उतारा। हालांकि बाद में दोनों किसानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed