{"_id":"5c4eabd0bdec2273aa6ba91d","slug":"priyanka-gandhi-s-entry-into-politics-is-not-a-beauty-contest-sushil-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री ‘चुनाव कोई ब्यूटी कांटेस्ट नहीं’- सुशील मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री ‘चुनाव कोई ब्यूटी कांटेस्ट नहीं’- सुशील मोदी
Mon, 28 Jan 2019 02:20 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमj उजाला,हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमj उजाला,हावड़ा
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
सुशील मोदी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से तुरन्त पहले प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को लेकर बिहार के उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कांग्रेस पर शनिवार को बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘चुनाव कोई ब्यूटी कांटेस्ट नहीं है’ और जनता पिछली परफॉर्मेंस के आधार पर वोट देती है।
विज्ञापन
हावड़ा में एक रैली में शामिल होने आए सुशील मोदी ने कहा- “चुनाव न ही कोई कुश्ती की लड़ाई है और न ही ये अन्य तरह की प्रतिस्पर्धा है।” उन्होंने कहा- “चुनाव एक राजनीतिक लड़ाई है और जनता यहां पर परफॉर्मेंस के आधार पर वोट करती है।”
विज्ञापन
सुशील मोदी की यह टिप्पणी कांग्रेस को बिल्कुल हजम नहीं हुई। उन्होंने बीजेपी पर यह आरोप लगाया कि जब से प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हुई है बीजेपी में घबराहट और वे गांधी परिवार के खिलाफ अनर्गल बातें कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पश्चिम बंगाल के पूर्व कांग्रेस के चीफ प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा- “गांधी परिवार के खिलाफ अनर्गल बातों से यह साबित होता है कि वे डर गए हैं। वे जानते है कि यह परिवार भारतीय राजनीति को बदल कर रख देगी। इसलिए, वे घबराहट में इस तरह के बयानबाजी कर रहे हैं।”
पिछले हफ्ते बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाकर उन्हें पूर्व उत्तर प्रदेश का इंचार्ज बनाया है।