फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi's attack on Govt, said- Opposition is not being allowed to raise issues in Parliament

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- संसद में विपक्ष को नहीं उठाने दिए जा रहे मुद्दे

Tue, 25 Mar 2025 09:51 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 25 Mar 2025 09:51 PM IST
सार

संसद में सोमवार को कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण को लेकर हंगामा हुआ था। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा बार-बार स्थगित हुई थी। इसे लेकर प्रियंका गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। प्रियंका ने कहा कि शायद यह पहली बार है कि सरकार नहीं चाहती कि सदन चले।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi's attack on Govt, said- Opposition is not being allowed to raise issues in Parliament
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर संसद के बजट सत्र में बाधा डालने की मंशा से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संसद में मुद्दे उठाने और उन पर चर्चा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सरकार नहीं चाहती है सदन चले।

विज्ञापन


एक राष्ट्र एक चुनाव पर संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि हम जिन मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हैं, वे नहीं होती हैं। पहली बार मैंने देखा है कि सरकार का एजेंडा व्यवधान पैदा करना है। शायद यह पहली बार है कि सरकार नहीं चाहती कि सदन चले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मार्च 2026 तक माओवाद का खात्मा, शांति की इस राह में गोली व सरेंडर के अलावा 'विकास' की गाथा भी अहम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज के आवास पर बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी मामले की लोकसभा में चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में अधिक न्यायिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मजबूत और ठोस समाधान खोजने के लिए चर्चा की जानी चाहिए।  सोमवार को भी लोकसभा के बार-बार स्थगित होने पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि ऐसा लगता है कि सरकार ने मन बना लिया है कि वह नहीं चाहती कि सदन चले और वह हंगामा करने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती है।


सोमवार को संसद में कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण को लेकर हंगामा हुआ था। भाजपा ने कांग्रेस पर सवाल उठाए थे। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा स्थगित की गई थी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की थी। 

ये भी पढ़ें: आर्थिक मंदी का असर नहीं, तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना भारत, यूं कम हुई बेरोजगारी

अमित शाह ने विपक्ष पर किया कटाक्ष
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंगलवार को राज्यसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 15-20 साल तक किसी का नंबर नहीं लगने वाला है। जो कुछ करेंगे लंबे समय तक हम ही करेंगे। विपक्ष को लगता है कि शायद हम आएंगे तो बदलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। इसमें बहुत देर है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed