फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi on pm Narendra modi, says he has bowed due to power of women in india

प्रियंका बोलीं: 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की वजह से आज पीएम मोदी को काम करना पड़ रहा, उन्हें देश की शक्ति के आगे झुकना पड़ा

Tue, 21 Dec 2021 03:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Dec 2021 03:14 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में लाखों महिलाओं को पुष्टाहार प्लांट, सुमंगला योजना के तहत डीबीटी लाभ और अन्य कई सौगातें दीं। 
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi on pm Narendra modi, says he has bowed due to power of women in india
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महिलाओं के लिए घोषणा की गई योजनाओं पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की वजह से आज प्रधानमंत्री को महिलाएं के लिए काम करना पड़ रहा है। प्रियंका ने कहा कि महिलाएं जग गई हैं, इस देश की शक्ति के आगे पीएम झुक गए हैं। यह उत्तर प्रदेश की महिलाओं की जीत है, जिससे मैं बहुत खुश हूं। 

विज्ञापन


आठ दिसंबर को प्रियंका ने महिलाओं के लिए जारी किया था घोषणापत्र
आठ दिसंबर को लखनऊ में घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बताया था कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की भी सुविधा मिलेगी। प्रियंका गांधी ने अपने घोषणापत्र में आगे कहा था कि सरकारी पदों में लगभग 9 फीसदी की भागीदारी है, जिसे हम 40 फीसदी तक करेंगे। महिला द्वारा संचालित व्यवसाय में कर से छूट मिलेगी। मनरेगा में महिला को प्राथमिकता मिलेगी। दुकानों का संचालन भी महिला द्वारा किया जायेगा। वहीं, 10 + 2 में लड़कियों को स्मार्टफोन दिया जायेगा। राज्य भर में संध्या विद्यालय भी होंगे, जिससे गांव में भी लड़कियां पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने प्रयागराज में महिलाओं को दी सौगीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में 16 लाख महिलाओं को कैश स्कीम की सौगात दी। पीएम मोदी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के  बैंक खाते में एक हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। इससे करीब 16 लाख महिलाएं लाभांवित होंगी। पीएम ने बताया कि अगले कुछ वर्षों में घर का मालिकाना हक महिला के नाम होगा। महिला स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है, जो महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें 5 सालों में 13 गुना बढ़ोतरी हुई है। शहर हो या गांव महिलाओं के लिए हमारी सरकार हर छोटी बड़ी सुविधा दे रही है। हमने मुफ्त राशन देने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed