फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi lashes out on congress workers who were misbehaving with her

Video: इंडिया गेट पर देर रात प्रियंका गांधी से बदसलूकी, कार्यकर्ताओं पर भड़कीं

Fri, 13 Apr 2018 08:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi lashes out on congress workers who were misbehaving with her
प्रियंका गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार देर रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च बुलाया था। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी को भीड़ का सामना करना पड़ा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। जिसके बाद प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई। दरअसल हुआ कुछ यूं कि मार्च के दौरान प्रियंका को कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था और वह बाहर नहीं निकल पा रही थीं। 

विज्ञापन


धक्का-मुक्की की वजह से प्रियंका डर गईं। गुस्से में आगबबूला होकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी एक-दूसरे को धक्का नहीं मारेगा। आपको पता होना चाहिए कि आप किस वजह से यहां पर हैं। अगर आप ठीक तरह से व्यवहार नहीं कर सकते हैं तो घर चले जाइए। अब आप सभी लोग शांति से वहां तक चलिए। वीडियो में भी दिख रहा है कि कैसे डरी हुई प्रियंका कोहनी मारकर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


यह कैंडल मार्च कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से शुरू होकर इंडिया गेट पर खत्म हुआ। कैंडल मार्च में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने भी शिरकत की। कांग्रेस की ओर से आयोजित कैंडल मार्च की पुलिस को देर शाम तक कोई सूचना नहीं थी। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। गांधी ने रात को दस बजे ट्वीट करके कैंडल मार्च की घोषणा की और लोगों से शामिल होने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने लिखा कि लाखों भारतीयों की तरह मेरा हृदय भी दुखी है। महिलाओं के साथ जो हो रहा है भारत उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने आगे लिखा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे इस अपराध के विरोध में वह आधी रात को इंडिया गेट जा रहे हैं। इस अपील के बाद अशोक गहलोत, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अजय माकन समेत अन्य बड़े नेता इसमें शामिल होने पहुंचे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed