फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi lashes out at Centre for restrictions in Kashmir and accused it of anti-national

राहुल गांधी के सामने कश्मीरी महिला ने बयां किया दर्द, प्रियंका का ट्वीट- राष्ट्रवाद के नाम पर दमन

Sun, 25 Aug 2019 02:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 25 Aug 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi lashes out at Centre for restrictions in Kashmir and accused it of anti-national
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर कश्मीर में लगे प्रतिबंधों को लेकर निशाना साधा है और उसपर  घाटी के लोगों को चुप कराकर देश विरोधी कदम उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में दो ट्वीट किए। इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कश्मीर घाटी गया था। हालांकि उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया। 

विज्ञापन


प्रियंका ने एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें कश्मीरी महिला विमान के अंदर राहुल गांधी को घाटी के हालातों के बारे में बता रही हैं। वह बताती हैं कि कैसे प्रतिबंध लोगों को कुचल रहे हैं और उन्हें अपने बच्चों को लेकर असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। वीडियो में महिला घाटी की परिस्थिति को लेकर बात करती हैं।
विज्ञापन


प्रियंका ने पहले ट्वीट में लिखा, 'यह कब तक जारी रहेगा? यह उन लाखों लोगों में से एक है, जिन्हें राष्ट्रवाद के नाम पर चुप कराया जाता है और कुचल दिया जाता है। यह उन लोगों के लिए है जो इस विपक्ष पर मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, 'कश्मीर में हो रहे सभी लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म करने से ज्यादा कुछ राजनीतिक और राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता है। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम इसके खिलाफ आवाज उठाएं। हमें ऐसा करना बंद नहीं करना चाहिए।'
 


महिला राहुल से उसी विमान में मिली जिसमें वह विपक्षी दलों के नेताओं के साथ दिल्ली वापस जा रहे थे क्योंकि प्रशासन मे उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दिया। दिल्ली वापस आकर राहुल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य नहीं हैं। हम जानना चाहते हैं कि वहां लोग किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं और हम उनकी मदद कैसे कर सकते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हमें हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दिया गया। हमारे साथ मौजूद प्रेस के लोगों के साथ बदसलूकी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed